फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SS Rajamouli: RRR director reacts to reports of him and ram charan jr NTR supporting BJP agenda through film

SS Rajamouli: भाजपा वाला बुलाए जाने पर गुस्साए राजामौली का दो टूक बयान, बोले- मैं समाज के उन लोगों से नफरत..

Fri, 17 Feb 2023 02:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 17 Feb 2023 02:03 PM IST
सार

एक इंटरनेशनल मीडिया संस्थान के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)  के एजेंडा को सपोर्ट करने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
SS Rajamouli: RRR director reacts to reports of him and ram charan jr NTR supporting BJP agenda through film
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' का डंका देश से लेकर विदेश तक बज रहा है। इस फिल्म को जितने लोगों की तारीफे मिल रही हैं, उतनी ही इसके साथ कॉन्सपिरेसी भी जुड़ी हैं। सभी को पता है, आरआरआर दो तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित एक फिक्शनल स्टोरी है। इसके बावजूद कुछ नेटिजन्स ने फिल्म पर राजनीतिक एजेंडे पर बने होने का भी आरोप लगाया था। कुछ लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर लगे इस आरोप के बाद फिल्म की खूब आलोचनाएं भी हुई थीं। इतना ही कई लोगों ने एसएस राजामौली पर भी भाजपा के एजेंडे का समर्थन करने का आरोप लगाया था। अब इन आरोपों पर एसएस राजामौली का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

SS Rajamouli: RRR director reacts to reports of him and ram charan jr NTR supporting BJP agenda through film
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरनेशनल मीडिया संस्थान के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)  के एजेंडा को सपोर्ट करने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाहुबली और आरआरआर की कहानियों के पीछे के विचारों के बारे में बताते हुए, राजामौली ने कहा, 'सबसे पहले, हर कोई जानता है कि बाहुबली फिल्में काल्पनिक हैं, इसलिए मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है कि क्या इन ऐतिहासिक चरित्रों को पेश करने के पीछे  भाजपा का कोई एजेंडा है या नहीं।'
Bollywood: सलमान खान से पहले ये अभिनेता भी डांस को लेकर हुए ट्रोल, स्टेप्स देख लोटपोट हो गए थे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

SS Rajamouli: RRR director reacts to reports of him and ram charan jr NTR supporting BJP agenda through film
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली के बारे में बात करने के बाद एसएस राजामौली ने आरआरआर को लेकर कहा कि,'यह एक डॉक्यूमेंट्री नहीं है। यह एक ऐतिहासिक सीख देने वाली फिल्म नहीं है। यह किन्हीं दो लोगों पर बनी  एक काल्पनिक कहानी है और ऐसी फिल्में पुराने समय में कई बार बनाई जा चुकी हैं। हमने अभी माया बाजार के बारे में भी बात की है - अगर आरआरआर एक इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने वाली फिल्म है, तो ऐतिहासिक एपिक फिल्म माया बाजार भी वही है।'
Shehzada Twitter Review: सीटी मार परफॉर्मेंस...फैमिली एंटरटेनिंग, कार्तिक की 'शहजादा' देख सुपर खुश हुए फैंस

विज्ञापन

SS Rajamouli: RRR director reacts to reports of him and ram charan jr NTR supporting BJP agenda through film
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली ने कहा अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे ऊपर भाजपा या भाजपा के एजेंडे लगे आरोप लगाने वाले उन लोगों को मैं एक और बात बताना चाहता हूं, जब हमने पहली बार भीम के शुरुआती कैरेक्टर को डिजाइन करना शुरू किया था, तब  मैंने उसे मुस्लिम के रूप में दिखाया। उसके बाद, एक भाजपा नेता ने आरआरआर दिखाने वाले सिनेमाघरों को जलाने की धमकी दी, और कहा कि अगर हमने टोपी नहीं हटाई तो वह मुझे सड़क पर मारेंगे। इसलिए लोग खुद तय कर सकते हैं कि मैं भाजपा वाला हूं या नहीं।'

SS Rajamouli: RRR director reacts to reports of him and ram charan jr NTR supporting BJP agenda through film
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली ने अपनी बात को पूरी करते हुए कहा, 'मैं उग्रवाद से नफरत करता हूं, चाहे वह भाजपा हो, मुस्लिम लीग हो या जो भी हो। मैं समाज के किसी भी वर्ग में अतिवादी लोगों से नफरत करता हूं। यह सबसे अच्छा एक्सप्लेनेशन है जो मैं अपने बारे में दे सकता हूं।'
Bad Habbits : बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को सिगरेट की बुरी लत, लाख कोशिश के बावजूद भी नहीं कर पाईं काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed