जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' बाफ्टा 2023 में नामाकंन पाने से चूक गई है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि यह बाफ्टा के लिए भी नॉमिनेशन पाने में सफल होगी। हालांकि ऐसा हो न सका। इस अवॉर्ड के लिए 19 जनवरी, गुरुवार को नामांकन की घोषणा की गई, जिसमें राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म जगह नहीं बना सकी।
Filmy Wrap: एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता और राजामौली की RRR को झटका, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
2 of 4
आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया था। इस गाने के कई दिग्गजों के गाने को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड हासिल किया था। नाटू-नाटू के इतिहास रचने के बाद पूरे भारत खुशी की लहर देखने को मिली थी। फिल्मी हस्तियों से लेकर राजनीति जगत के लोगों ने भी आरआरआर की टीम को बधाई दी थी।
Rakhi Sawant: राखी को हिरासत में लिए जाने के बाद शर्लिन पर भड़के राकेश सावंत, बोले- समाज सेवा करती है मेरी बहन
3 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
बाफ्टा 2023 का आयोजन 19 फरवरी को होगा। इस समारोह को रिचर्ड ई ग्रांट और एलिसन हैमंड द्वारा होस्ट किया जाएगा। आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, एलिसन डूडी, रे स्टीवेन्सन ने भी अभिनय किया। यह फिल्म, 1920 के दशक में स्थापित, दो महान स्वतंत्रता सेनानियों - अल्लूरी सीतारामराजू और कोमाराम भीम पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है।
Selfiee Trailer: सामने आई अक्षय और इमरान की 'सेल्फी' के ट्रेलर की रिलीज डेट, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक
4 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रिलीज के बाद यह फिल्म देश के साथ विदेशों में भी बहुत पसंद की गई थी। इस फिल्म ने हिंदी पट्टी में 274 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं, विदेशों में भी इसने ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 1200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।
Nirmal Mukherjee: मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस