फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakesh Sawant Slam Sherlyn Chopra after Police Detain Rakhi Sawant Said My Sister is Social Worker

Rakhi Sawant: राखी को हिरासत में लिए जाने के बाद शर्लिन पर भड़के राकेश सावंत, बोले- समाज सेवा करती है मेरी बहन

Thu, 19 Jan 2023 06:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 19 Jan 2023 06:45 PM IST
सार

राखी का बचाव करते हुए राकेश सावंत ने शर्लिन चोपड़ा को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि उसने किसी को भी नहीं छोड़ा है। 

विज्ञापन
Rakesh Sawant Slam Sherlyn Chopra after Police Detain Rakhi Sawant Said My Sister is Social Worker
अपनी मां और राखी सावंत के साथ राकेश सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शर्लिन चोपड़ा की ओर से दर्ज कराए गए केस में अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मॉडल की अनुचित तस्वीरें और वीडियो लीक करने को लेकर फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। अब इस मामले में राखी के भाई राकेश सावंत का बयान सामने आया है। इस पूरे मामले पर बात करते हुए राकेश ने कहा कि उसकी बहन अपनी मां की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण जांच में सहयोग नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, " मां आईसीयू में हैं, क्रिटिकल स्टेज पर हैं। पुलिस इन्वेस्टिगेशन पूरी नहीं कर पाई थी इस लिए शायद वो क्रॉस कर गई वो लिमिट। इसलिए राखी को अरेस्ट किया है।"

विज्ञापन

TRP Week 2: टीआरपी की लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' को जबरदस्त झटका, फिर दर्शकों की पहली पसंद बना 'अनुपमा'

विज्ञापन

Rakesh Sawant Slam Sherlyn Chopra after Police Detain Rakhi Sawant Said My Sister is Social Worker
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
'समाज सेवक है मेरी बहन'

राकेश ने आगे राखी को 'महाराष्ट्र की जान' कहा और शर्लिन चोपड़ा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, 'शर्मनाक बात है कि उसने किसी को भी नहीं छोड़ा। पूरा हिंदुस्तान उसको थू-थू करता है, उसको समझना चाहिए कि राखी एक समाजसेवक है। महाराष्ट्र की जान है शान है। ऐसे में उसको ऐसा करना शोभा नहीं देता। भगवान हमारे साथ है। मां के आशीर्वाद से राखी को कुछ नहीं होगा।''
OTT: ओटीटी पर इन महिला किरदारों ने बिखेरा जलवा, दमदार अदाकारी से फैंस को दीवाना बना गईं ये अभिनेत्रियां

Rakesh Sawant Slam Sherlyn Chopra after Police Detain Rakhi Sawant Said My Sister is Social Worker
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा ने कही यह बात

वहीं,  शर्लिन चोपड़ा ने भी इस मामले में अपनी बात रखी है। राखी को हिरासत में लेने के बाद एक इंटरव्यू में  उन्होंने बताया कि राखी उनकी और बॉलीवुड के बीच की लड़ाई में बेवजह कूद गईं। उन्होंने कहा कि साजिद खान और राज कुंद्रा से चल रही लड़ाई में उन्हें बीच में नहीं आना चाहिए था। इस दौरान शर्लिन ने यह भी बताया  कि राखी ने मीडिया के सामने पब्लिकली उनकी इंटीमेट तस्वीरें शेयर कीं और उन पर प्रॉस्टिट्यूशन जैसे घटिया इल्जाम लागए। इसलिए उन्होंने राखी के खिलाफ 9 नवंबर को केस दर्ज कराया था।
Anurag Kashyap: पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर अनुराग ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अब फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed