फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SS Rajamouli drops his solo trek video to Odisha Koraput highest peak Deomali during mahesh babu ssmb 29 shoot

SSMB 29: शूटिंग के दौरान ओडिशा की सबसे ऊंची चोटी 'देवमाली' पहुंचे राजामौली, वीडियो साझा कर जताया इस बात का दुख

Thu, 20 Mar 2025 12:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Mar 2025 12:48 AM IST
सार

एसएस राजामौली ने हाल ही में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत 'एसएसएमबी 29' का कोरापुट शेड्यूल पूरा किया है। अब निर्देशक ने एक खास वीडियो साझा किया। 

विज्ञापन
SS Rajamouli drops his solo trek video to Odisha Koraput highest peak Deomali during mahesh babu ssmb 29 shoot
एसएस राजामौली - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एसएसएमबी 29' ने पहले ही प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा बटोरी है। राजामौली इस फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम कर रहे हैं। दोनों इस फिल्म के निर्माण में व्यस्त हैं। अब एसएस राजामौली ने फिल्म की शूटिंग के बीच सेट से एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन

राजामौली ने साझा किया खास वीडियो
कुछ दिनों से फिल्म की टीम ओडिशा के जंगल में शूटिंग कर रही थी। फिल्म निर्माता ने ओडिशा के कोरापुट में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और यहां तक कि कोरापुट के लोगों के गर्मजोशी भरे मेहमान नवाजी के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया था। शेड्यूल ओडिशा के सुरम्य कोरापुट जिले में आयोजित किया गया था। इस बीच अब राजामौली ने इस यात्रा का वीडियो साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस राजामौली का पोस्ट
राजामौली ने बुधवार रात को एक्स पर ओडिशा की सबसे ऊंची चोटी देवमाली की अपनी सोलो ट्रिप का एक वीडियो साझा किया। राजामौली ने लिखा कि ऊपर से दृश्य बिल्कुल लुभावना था। इस अनोखे निर्देशक ने दुखद स्थिति पर दुख व्यक्त किया, क्योंकि पर्वत शिखर पर ट्रेकर्स द्वारा फेंके गए कचरे से भरा हुआ था। उन्होंने लिखा, 'पथ को कूड़े से भरा हुआ देखना निराशाजनक था। ऐसे प्राचीन चमत्कार बेहतर के हकदार हैं। थोड़ी सी नागरिक भावना बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है... हर विजिटर को इन स्थानों की रक्षा करने में मदद करने के लिए अपना कचरा वापस ले जाना चाहिए।'

विज्ञापन

ओडिशा में पूरा हुआ फिल्म का शेड्यूल
इससे पहले मंगलवार को जब राजामौली ने 'एसएसएमबी 29' के एक्शन से भरपूर शेड्यूल को पूरा किया तो सैकड़ों प्रशंसकों ने स्टार निर्देशक से मुलाकात की और स्थानीय एसएचजी द्वारा बनाए गए विशेष उपहारों के साथ उनका स्वागत किया। एक नोट में राजामौली ने कोरापुट के लोगों को धन्यवाद दिया और उनसे वादा किया कि वह इस क्षेत्र में आगे की शूटिंग के लिए वापस आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed