South superstars: लग्जरी में फाइव स्टार होटल को मात देते हैं स्टार्स के प्राइवेट जेट, आलीशान है अंदर का नजारा
साउथ इंडियन स्टार्स आज किसी भी मामले में बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं हैं। फिर चाहे वो कमाई हो या फिर उनकी लग्जरी लाइफ ही क्यों ना हो... इन दिनों साउथ फिल्में हिंदी फिल्मों पर भारी हैं।
विस्तार
सिनेमा जगत को चका चौंध भरी दुनिया भी कहा जाता है। आए दिन पार्टीज....ग्लैमर....ये सभी चीजें इस दुनिया से एक अटूट रिश्ता रखती हैं। ऐसे में बॉलीवुड काम करने वाले सभी सेलेब्स बड़े ही स्टाइल और स्वैग के साथ अपनी जिंदगी जीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में साउथ सितारें भी बॉलीवुड स्टार्स की तरह जिंदगी जीते हैं। साउथ इंडियन स्टार्स आज किसी भी मामले में बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं हैं। फिर चाहे वो कमाई हो या फिर उनकी लग्जरी लाइफ ही क्यों ना हो... इन दिनों साउथ फिल्में हिंदी फिल्मों पर भारी हैं। महेश बाबू से लेकर अल्लू अर्जुन तक ये सेलेब्स काफी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। आज तक आपने इनके करोड़ों के बंगलों के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है इनके पास इनके खुद के लग्जरी प्राइवेट जेट हैं? आइए जानते हैं साउथ के किस सेलेब के पास उनका खुद का प्राइवेट जेट है...
राम चरण
साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी के बेटे और अभिनेता राम चरण की चर्चा इन दिनों चारो तरफ हो रही है। अभिनेता की फिल्म आरआरआर ने गोल्डन ग्लोब जीतकर न केवल साउथ का बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। फिल्मी पर्दे पर अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले राम चरण असल जिंदगी में काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। अभिनेता के पास खुद का लग्जीरियस प्राइवेट जेट भी है, जिससे वह अक्सर प्रमोशनल इवेंट्स या फिर वेकेशन के लिए जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
नागार्जुन
बॉलीवुड में शिवा बनकर छाने वाले साउथ के सुपरस्टार एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन अपने स्टाइल और अभिनय के साथ साथ लग्जरी और लैविश लाइफ के लिए पहचाने जाते हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक नागार्जुन के पास बेहतरीन कार कलेक्शन के साथ-साथ महंगे घर और प्राइवेट जेट भी हैं, जिससे वो पर्सनल काम के लिए सफर करते हैं।
जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर दक्षिण भारतीय के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता की प्रसिद्धि का आलम यह है कि उनकी शादी के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ी थी। जूनियर एनटीआर के पास करोड़ों की संपत्ति के अलावा करीब 80 करोड़ का एक प्राइवेट जेट भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये शमशाबाद एयरपोर्ट पर खड़ा रहता है।
अल्लू अर्जुन
पुष्पा' से पूरे देशभर में अपने नाम का डंका बजाने वाले अल्लू अर्जुन का जलवा अभी भी लोगों के दिलों दिमाग में बरकरार है। इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर चर्चा में रहने वाले अल्लू अर्जुन भी बॉलीवुड स्टार्स के जैसे ही लैविश लाइफ जीते हैं। उनके पास भी एक प्राइवेट जेट है, जिसके आगे फाइव स्टार होटल भी फेल है।
Vijay Sethupathi: 'फर्जी' में दमदार पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगे विजय सेतुपति, शाहिद को देंगे कड़ी टक्कर
महेश बाबू
दो बच्चों के पिता होने के बाद भी लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन और टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू भी किसी से कम नहीं हैं। महेश बाबू के पास भी लग्जीरियस प्राइवेट जेट है। वह इस जेट में अक्सर छुट्टियों के लिए जाते हुए स्पॉट किए जाते हैं।
Pathaan Ott Release: ओटीटी पर दस्तक देने से पहले 'पठान' में होंगे बड़े बदलाव, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए निर्देश