फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Superstar Vijay busy shooting Thalapathy 69 happy to meet soldiers families in Chennai

South Superstar Vijay: 'थलापति 69' की शूटिंग में व्यस्त विजय, चेन्नई में जवानों के परिवार से मिलकर हुए खुश

Sat, 09 Nov 2024 12:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 09 Nov 2024 12:17 PM IST
सार

इन दिनों साउथ के सुपरस्टार विजय अपनी फिल्म 'थलापति 69' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म की चेन्नई में शूटिंग के दौरान वह जवानों के परिवार से मिले। उनसे मिलकर विजय बहुत ही खुश हुए। 

विज्ञापन
South Superstar Vijay busy shooting Thalapathy 69 happy to meet soldiers families in Chennai
विजय थलापति - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

विस्तार

हाल ही में चेन्नई में विजय अपनी फिल्म की 'थलापति 69' की शूटिंग करते हुए देखे गए। वह इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में कर रहे हैं। इसी दौरान वह अकादमी में जवानों और उनके परिवार से मिले। इस दौरान जवानों के परिवार से उनका बहुत ही अच्छा स्वागत किया। विजय को देखकर वे लोग काफी उत्साहित नजर आए। जवानों के परिवार से मिलकर विजय की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन

जवानों के परिवार से की बहुत सारी बातचीत 
शूटिंग के दौरान विजय से अनुरोध किया गया कि वह जवानों के साथ एक बातचीत का सत्र रखें। इसके लिए वह तुरंत ही सहमत हो गए। इसके बाद वह जवानों और उनके परिवार से मिले। इस दौरान सभी ने उनका बहुत ही कमाल का  स्वागत किया। विजय ने कई जवानों और उनके परिवार वालों से बात की, उनका हाल-चाल भी पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस संग तस्वीरें भी खिंचवाई 
जवानों और उनके परिवार के बीच अपनी इतनी प्रसिद्धि देखकर विजय की आंखें नम हो गईं। वह जवानों के परिवार से मिलकर बहुत ज्यादा खुश दिखे, उन्होंने खुशी-खुशी सभी लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। जवानों के बच्चे भी विजय को अपने साथ पाकर काफी प्रसन्न नजर आए। 

विज्ञापन

South Superstar Vijay busy shooting Thalapathy 69 happy to meet soldiers families in Chennai
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iambobbydeol

फिल्म में विजय-बॉबी देओल की होगी टक्कर 
 फिल्म 'थलापति 69' में विजय के साथ बॉबी देओल भी नजर आएंगे। दोनों को साथ देखना दर्शकों के लिए एक अलग ही अनुभव होगा। बॉबी देओल के रोल के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार वह इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। बॉबी देओल ने जब से फिल्म एनिमल में नकारात्मक किरदार किया है तब से उनकी मांग ऐसे ही किरदारों को निभाने के लिए बढ़ गई है। विजय भी फिल्म में बॉबी के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं, वह उन्हें एक बेहतरीन कलाकार और इंसान मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed