{"_id":"682c3e98a756d125d90d6f21","slug":"south-actress-raashii-khanna-post-with-blood-wounded-injured-post-on-social-says-your-body-breath-bruises-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raashii Khanna: जख्मी हालत में नजर आईं राशि खन्ना, लिखा- 'जब आप तूफान बन जाते हैं, तो आप गरज से नहीं घबराते'","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Raashii Khanna: जख्मी हालत में नजर आईं राशि खन्ना, लिखा- 'जब आप तूफान बन जाते हैं, तो आप गरज से नहीं घबराते'
Tue, 20 May 2025 02:04 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 20 May 2025 02:04 PM IST
सार
South Actress Raashii Khanna Post: साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने आज सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बुरी तरह से जख्मी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
राशि खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna
विस्तार
राशि खन्ना इन दिनों अपनी एक अनाम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं इसी बीच उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में राशि जख्मी हालत में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस को उनकी चिंता सताई जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
राशि का पोस्ट
राशि ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ सेट की तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'कुछ भूमिकाएं नहीं मांगतीं। वे मांगती हैं। आपका शरीर। आपकी सांस। आपकी चोटें और जब आप तूफान बन जाते हैं, तो आप गरज से नहीं घबराते। जल्द ही आ रहा है…।' राशि के इस कैप्शन से लग रहा है कि वह अपनी आने वाली फिल्म की ओर इशारा कर रही हैं। लेकिन राशि ने इस पोस्ट में फिल्म के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
राशि की पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन
राशि की इस पोस्ट पर कई फैंस उनकी इस हालत पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कई उनकी आने वाली फिल्म का नाम पूछ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आपके पूरे जुनून और समर्पण के साथ। हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं राशि', एक और फैन ने लिखा, 'दिलों को जीतने से लेकर खलनायकों को हराने तक! वह बदलाव जिसे मैं लंबे समय से देखना चाहता था', एक और फैन ने लिखा, 'ओह माय माय! आपको पूरी तरह से एनिमल मोड में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती', एक और फैन ने लिखा, 'हर भूमिका अद्भुत है', एक और फैन ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ', एक और फैन ने लिखा, 'अपना ख्याल रखें।'
यह भी पढ़ें: Cannes 2025: कान से Urvashi Rautela का जबरदस्त नया लुक, पूछा फैंस से खास सवाल..