फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South actor Vishnu Manchu Injured in drone mishap on prabhas film Kannappa set hospitalised shooting halted

Vishnu Manchu: 'कन्नप्पा' के सेट पर ड्रोन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए विष्णु मंचू, रुकी फिल्म की शूटिंग

Mon, 30 Oct 2023 08:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Oct 2023 08:32 PM IST
सार

साउथ अभिनेता विष्णु मंचू फिल्म 'कन्नप्पा' की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
South actor Vishnu Manchu Injured in drone mishap on prabhas film Kannappa set hospitalised shooting halted
विष्णु मंचू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'कन्नप्पा' का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में प्रभास के साथ विष्णु मंचू की भी एंट्री हुई है। अब अभिनेता से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। साउथ अभिनेता विष्णु मंचू आने वाली तेलुगु फिल्म 'कन्नप्पा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। विष्णु न्यूजीलैंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जहां उनके साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। शूटिंग के दौरान अभिनेता को चोट लग गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब टीम एक करीबी ड्रोन शॉट का फिल्मांकन कर रही थी, उस दौरान ड्रोन ने नियंत्रण खो दिया और ड्रोन के ब्लेड विष्णु मांचू की बांह पर लग गए, जिससे अभिनेता घायल हो गए।

विज्ञापन

अभिनेता अस्पताल में भर्ती
दुर्घटना के बाद अभिनेता को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। विष्णु के करीबी के अनुसार, उन्हें चोट से काफी नुकसान हुआ है और फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और दुर्घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। वहीं दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अभी कुछ दिनों तक रुकी रहेगी।
विज्ञापन

Vivah 3: भोजपुरी फिल्म 'विवाह 3' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, आम्रपाली- प्रदीप की जोड़ी ने लूटा दर्शकों का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता के स्वस्थ होने के बाद शुरू होगी शूटिंग
विष्णु की चोट के कारण 'कन्नप्पा' के प्रोडक्शन पर अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। उनकी रिकवरी के बाद फिल्मांकन प्रक्रिया को फिर से शुरू करने से पहले उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इस खबर के बाद से प्रशंसक और शुभचिंतक विष्णु मंचू के जल्दी स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वह नए जोश और उत्साह के साथ 'कन्नप्पा' के सेट पर लौट सकें।
Dil Toh Pagal Hai: 'दिल तो पागल है' को पूरे हुए 26 साल, करिश्मा कपूर ने पुरानी तस्वीर साझा कर मनाया जश्न

फिल्म की स्टारकास्ट
'कन्नप्पा' अभिनेता मोहन बाबू के जरिए समर्थित और मुकेश कुमार सिंह के जरिए निर्देशित एक फैंटसी फिल्म है। फिल्म की कहानी छठीं और आठवीं शताब्दी के दौरान भगवान शिव के एक प्रबल भक्त के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म बड़े बजट में बनाई जा रही है। फिल्म में शानदार कलाकार हैं, जिसमें प्रभास ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है और नयनतारा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा मलयालम अभिनेता मोहनलाल और कन्नड़ के शिव राजकुमार कैमियो भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले महीने ही न्यूजीलैंड में शुरू हुई थी।
Sam Bahadur: सैम बहादुर के ट्रेलर लॉन्च की जोर शोर से चल रही तैयारी, जानें कब और कहां होगा इवेंट?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed