{"_id":"68078883144e5d83b302138b","slug":"south-actor-nani-talks-about-his-upcoming-movies-the-paradise-and-ram-charan-peddi-box-office-clash-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nani Ram Charan: द पैराडाइज-पेद्दी होगी एक दिन के गैप में रिलीज, बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में नानी ने की बात","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Nani Ram Charan: द पैराडाइज-पेद्दी होगी एक दिन के गैप में रिलीज, बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में नानी ने की बात
Tue, 22 Apr 2025 05:50 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:50 PM IST
सार
The Paradise Peddi Box Office Clash: साउथ के दो सुपरस्टार नानी और राम चरण। दोनों की ही फैन फॉलोइंग अच्छी है, लेकिन क्या एक ही दिन के अंतर में दोनों की फिल्में 'द पैराडाइज' और 'पेद्दी' रिलीज होना इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डालेगा। इसी बात को लेकर नानी ने अपनी राय शेयर की है।
विज्ञापन
नानी और राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan, nameisnani
विस्तार
कुछ समय पहले नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' और राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' का टीजर रिलीज हुआ। दोनों फिल्मों के टीजर प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आए। यही वजह है कि दोनों के टीजर की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। खास बात यह है कि ये दोनों फिल्में एक दिन के अंतर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बात को लेकर नानी ने दोनों फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी राय शेयर की है।
विज्ञापन
द पैराडाइज और पेद्दी की रिलीज को लेकर नानी की राय
'द पैराडाइज' 26 मार्च, 2026 और 'पेद्दी' 27 मार्च, 2026 को रिलीज हो रही है। हाल ही में नानी से उनकी फिल्म 'हिट 3' के प्रमोशन के दौरान 'पेद्दी' के साथ बॉक्स ऑफिस टकराव के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, "हम 26 मार्च की रिलीज पर काम कर रहे हैं। मैं निर्माता नहीं हूं, इसलिए रिलीज टालने का फैसला निर्माताओं का होगा। लेकिन अगर दोनों फिल्में तय तारीख पर रिलीज होती हैं, तो मैं चाहता हूं कि दोनों ब्लॉकबस्टर बनें।

मजेदार होगा मार्च 2026-नानी
नानी ने आगे कहा, 'मार्च, 2026 दो दमदार फिल्में लेकर आ रहा है। अगर दोनों फिल्में हिट होती हैं, तो वह पुरानी रौनक फिर लौट आएगी।' वैसे पहले 'द पैराडाइज' की रिलीज डेट सामने आई थी, इसके बाद राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज डेट सामने आई थी।

हिट 3
बहरहाल, नानी इन दिनों अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'हिट 3' को लेकर कमर कस रहे हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। 'हिट: द थर्ड केस' में नानी एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानू ने किया है। फिल्म में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:
BR Chopra: 60 के दौर में दीं सफल फिल्में, अशोक कुमार-दिलीप कुमार का करियर बनाया; फिर टीवी पर दिया सबसे सफल शो..