फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Siddharth Reacts to Clash Between Miss You and Pushpa 2 Said They Should Worry Not Me

Siddharth: 'मिस यू'-'पुष्पा 2' के टकराव पर सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया, बोले- चिंता मुझे नहीं उन्हें करनी चाहिए

Wed, 27 Nov 2024 02:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Nov 2024 02:12 PM IST
सार

सिद्धार्थ की रोमांटिक फिल्म मिस यू और अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल कुछ ही समय के अंतराल पर  रिलीज होंगी। हालांकि, सिद्धार्थ को इस मुकाबले को लेकर कोई चिंता नहीं है। 

विज्ञापन
Siddharth Reacts to Clash Between Miss You and Pushpa 2 Said They Should Worry Not Me
सिद्धार्थ, पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नवंबर के महीेने में भुल भैलया 3 और सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस पर टकराव के बाद अब दिसंबर में भी सितारों के बीच सिनेमाघरों में जंग देखने को मिलने वाली है। हम बात कर रहे हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल और सिद्धार्थ अभिनीत फिल्म मिस यू की। दोनों ही फिल्में कुछ ही समय के अंतराल पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। इस बीच सिद्धार्थ ने एक प्रेस मीट में इस टकराव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है। अभिनेता ने कहा कि इसकी चिंता पुष्पा 2 के निर्माताओं को करनी चाहिए। सिद्धार्थ का मानना है कि अगर उनकी फिल्म अच्छी होगी, तो दर्शक उसे जरूर पसंद करेंगे। चाहे कोई भी बड़ी फिल्म क्यों न रिलीज हो।

विज्ञापन

 

Siddharth Reacts to Clash Between Miss You and Pushpa 2 Said They Should Worry Not Me
सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने क्यों कहा कि उन्हें नहीं है कोई चिंता?

सिद्धार्थ ने कहा, "अगर मेरी फिल्म अच्छी होगी, तो उसे दर्शकों से प्यार मिलेगा और वह सिनेमाहॉल में बनी रह सकती है। एक अच्छी फिल्म को लोग छोड़ नहीं सकते, खासकर इस सोशल मीडिया के जमाने में जहां हर फिल्म की चर्चा होती है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की चिंता पुष्पा 2 के निर्माताओं को करनी चाहिए, क्योंकि उनकी फिल्म की सफलता का रास्ता सही फिल्म बनाने पर निर्भर करता है।


इस दिन रिलीज होगी मिस यू

सिद्धार्थ और अशिका रंगनाथ अभिनीत 'मिस यू' एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जो 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक रोलरकोस्टर रोमांटिक कहानी की झलक देता है। इस फिल्म का निर्देशन एन राजशेखर ने किया है। इसमें करणकरण, मारन, बाला सरवनन, अनुपमा और रामा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।


पुष्पा 2: द रूल: अल्लू अर्जुन का धमाकेदार वापसी

वहीं दूसरी ओर, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यह 2021 की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है, जिसका  निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को लेकर जबर्दस्त माहौल बन चुका है। विदेश में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में 14 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। 
Aditi Rao Hydari-Siddarth: अदिति-सिद्धार्थ की शादी की नई तस्वीरें वायरल, शाही शान में नजर आए दूल्हा-दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed