फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Shivarajkumar Upendra Raj B Shetty Pan India Film 45 Teaser Unveils At Launch Event in Mumbai

Film 45: पैन इंडिया फिल्म ‘45’ का टीजर जारी, मुंबई लॉन्च इवेंट में नजर आए अभिनेता शिवराजकुमार-उपेंद्र

Tue, 15 Apr 2025 05:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 15 Apr 2025 05:42 PM IST
सार

मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पैन इंडिया फिल्म ‘45’ का टीजर जारी किया गया। यह एक एक्शन, फैंटेसी फिल्म है। जानिए, क्या है खास इस फिल्म में? और डॉ. शिवराजकुमार इस फिल्म का हिस्सा क्यों बने?

विज्ञापन
Shivarajkumar Upendra Raj B Shetty Pan India Film 45 Teaser Unveils At Launch Event in Mumbai
फिल्म '45' के मुंबई टीजर इवेंट में डॉ. शिवराजकुमार, एक्टर उपेंद्र और निर्देशक अर्जुन जन्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म ‘45’ में शिवराजकुमार दर्शकों को एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त, 2025 को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होने वाली है। दक्षिण की कई फिल्में इन दिनों देश भर में रिलीज हो रही हैं और खूब पसंद की जा रही है। इसी लिस्ट में अब फिल्म ‘45’ भी शामिल हो रही है। इस फिल्म के साथ शिवराजकुमार के अलावा उपेंद्र और राज बी शेट्टी भी जुड़े हुए हैं। फिल्म की कहानी में नंबर 45 की बहुत बड़ी भूमिका है। इस फिल्म का लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ, जहां पर इसका टीजर जारी किया गया।

विज्ञापन


शिवराजकुमार इसलिए बने फिल्म का हिस्सा
मुंबई लॉन्च इवेंट में एक्टर डॉ. शिवराजकुमार भी पहुंचे थे। फिल्म ‘45’ में अभिनय कर रहे एक्टर डॉ. शिवराजकुमार कहते हैं, ‘जब मैंने कहानी सुनी, तो मुझे लगा कि मुझे इसका हिस्सा बनना ही है। '45' एक ऐसी फिल्म है, जो देश भर के दर्शकों को आपस में जोड़ देगी। यह फिल्म एक अलग छाप दर्शकों पर छोड़ेगी।’ 
विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘45’ के टीजर लॉन्च इवेंट में निर्देशक अर्जुन जन्या कहते हैं, ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, एक सपना है, जो सच हो रहा है। यह फिल्म ऐसी यात्रा है, जो मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर बदलाव जैसी है।’ फिल्म की कहानी की बात की जाए तो जब रहस्यमयी संख्या 45 हीरो की जिंदगी में शामिल होती है, तो कुछ भी पहले जैसा नहीं रहता। इसी विषय के ईद-गिर्द फिल्म की कहानी को कहा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टर उपेंद्र भी इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। वह कहते हैं, ‘इस फिल्म में फैंटेसी एक्शन और फीलिंग्स सभी कुछ शामिल है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं।’ 




ये लोग भी फिल्म से जुड़े हैं 
इस इवेंट में एक्टर डॉ. शिवराजकुमार, उपेंद्र, उभरते हुए निर्देशक और मशहूर संगीतकार अर्जुन जन्या और निर्माता श्रीमती उमा रमेश रेड्डी और एम. रमेश रेड्डी मौजूद थे। यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, इसमें दर्शक के लिए एक खास मैसेज भी छिपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed