{"_id":"6aa12c65b93e3b393006b7ab","slug":"shiva-rajkumar-apologises-for-hindi-is-national-language-remark-says-he-was-confused-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवा राजकुमार: एक्टर ने क्यों जनता से मांगी माफी? हिंदी भाषा को लेकर दिया था बड़ा बयान, जमकर हुई थी ट्रोलिंग","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
शिवा राजकुमार: एक्टर ने क्यों जनता से मांगी माफी? हिंदी भाषा को लेकर दिया था बड़ा बयान, जमकर हुई थी ट्रोलिंग
Wed, 09 Sep 2026 03:23 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:23 PM IST
सार
Shiva Rajkumar: एक्टर शिवा राजकुमार ने अपने उस बयान को लेकर माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बताया था। जानिए क्या था पूरा मामला और क्यों एक्टर को मांगनी पड़ी माफी?
विज्ञापन
शिवा राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवा राजकुमार के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब एक्टर ने सफाई देते हुए बताया कि उनके बयान का असल मतलब क्या था। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से माफी भी मांगी है।
मैं माफी मांगता हूं
सोमवार को ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ के एक फिल्म इवेंट में मीडिया से बात करते हुए शिवा राजकुमार ने कहा, 'मैंने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा कहा था। यह भाषाओं में से एक है। हमारी भाषा कन्नड़ हमारे लिए हमेशा महत्वपूर्ण है। मुझे नहीं पता, मैं भारत की भाषाओं में से एक को लेकर कन्फ्यूज हो गया था। मैं माफी मांगता हूं, मुझे नहीं पता था। उनकी भाषा हिंदी है और हमारी भाषा कन्नड़ है। उनकी भाषा उनके लिए महत्वपूर्ण है और इसी तरह हमारी भाषा हमारे लिए महत्वपूर्ण है।'
क्या था एक्टर का बयान?
यह सफाई उनके उस बयान के कुछ समय बाद आई है, जो उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'ओरिजिनल मॉन्स्टर’ के टाइटल लॉन्च इवेंट में दिया था। पैन-इंडिया फिल्म के लिए हिंदी डायलॉग बोलने को लेकर सवाल पूछे जाने पर शिवा राजकुमार ने कहा था, 'क्यों? हिंदी मेरी दूसरी भाषा है। मैं हिंदी बोल सकता हूं। आपको क्या लगा? यह आसान भाषा है, राष्ट्रीय भाषा है। हम इसे कैसे नहीं जानेंगे? हम जानते हैं।'

- फोटो : इंस्टाग्राम @nimmashivarajkumar
सोशल मीडिया पर जमकर हुई थी आलोचना
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बताने पर उनकी आलोचना की, जबकि कई फैंस ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वह भारत में हिंदी के बड़े स्तर पर इस्तेमाल होने की बात कर रहे थे।
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: किस बात पर भिड़ीं अरिश्फा और आम्रपाली? पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए चार लोग

- शिवा राजकुमार ने यह सफाई ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान दी।
- फिल्म का निर्देशन आर. चंद्रू कर रहे हैं।
- 1990 के दशक से लेकर साल 2000 के बीच की कहानी पर बनी यह फिल्म ताकत, हिंसा, पैसे और इंसानी फितरत के अलग-अलग पहलुओं को दिखाएगी।
- फिल्म कन्नड़ और हिंदी दोनों भाषाओं में बनाई जा रही है और यह शिवा राजकुमार की हिंदी डेब्यू फिल्म है।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: किस बात पर भिड़ीं अरिश्फा और आम्रपाली? पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए चार लोग