Shaakuntalam: 'शाकुंतलम' के लिए उत्साहित हैं सामंथा! वीडियो शेयर कर अपने किरदार को बताया मॉडर्न
समांथा ने अपनी फिल्म 'शाकुंतलम' को प्रमोट करने के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें वह अपने किरदार के बारे में बात कर रही हैं।
विस्तार
साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, ऐसे में सामंथा अपनी फिल्म का जोरो शोरों से प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में हाल ही में अभिनेत्री अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मीडिया से बातचीत करने मुंबई में थीं। उसी की एक झलक साझा करते हुए समांथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'शांकुतलम' के लिए उत्साहित हैं सामंथा
सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो में सामंथा अपनी इस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार हो रही हैं। वीडियो को शेयर करते समय, सामंथा ने साझा किया कि वह 'शाकुंतलम' की रिलीज को लेकर कितनी उत्साहित हैं। आपको बता दें, यह फिल्म 14 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में भी बताया है।
Sharad Kelkar: भगवान राम को आवाज देना कितना मुश्किल? शरद केलकर से सुनिए डबिंग की कहानी उनकी जुबानी
सामंथा ने किया 'शाकुंतलम' को प्रमोट
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मुंबई मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि शाकुंतलम जल्द रिलीज होने वाली है.. इस कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए मैं आप सभी का इंतजार नहीं कर सकती!' वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'शकुंतला- उनका विश्वास है, वह अपने प्यार में, अपनी भक्ति में सच्ची हैं। यहां तक कि अपनी यात्रा के सबसे कठिन हिस्सों में भी, वह इसे बहुत गरिमा के साथ सहन करती हैं। मैं सचमुच इस किरदार को निभाकर बहुत खुश हूं। मुझे विश्वास है कि दर्शकों को इस फिल्म पर गर्व होगा।'
ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म की बात करें तो 'शाकुंतलम' का निर्देशन गुनाशेखर ने किया है। यह फिल्म कालिदास के लोकप्रिय नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है। सामंथा रुथ प्रभु के अलावा, फिल्म में देव मोहन, जिशु सेनगुप्ता, मोहन बाबू, मधु, गौतमी, अदिति बालन और अनन्या नागल्ला जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Dasara: 'बाहुबली'-'दशहरा' के बीच एक-दो नहीं, तीन-तीन कनेक्शन, सुपरस्टार नानी के खुलासे ने उड़ाए सबके होश