फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sankranthiki Vasthunnam Venkatesh daggubati film Over 1 lakh tickets sold on this online ticket platform

Sankranthiki Vasthunnam: बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम' की शुरुआत? अब तक बिके इतने टिकट

Mon, 13 Jan 2025 08:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Jan 2025 08:05 AM IST
सार

Sankranthiki Vasthunnam: फिल्म 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम' के निर्माता बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत शानदार रहने की उम्मीद जता रहे हैं। फिल्म में वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Sankranthiki Vasthunnam Venkatesh daggubati film Over 1 lakh tickets sold on this online ticket platform
संक्रांतिकी वस्थुन्नम - फोटो : एक्स

विस्तार

मकर संक्रांति में एकमात्र बड़ी फिल्म जो अभी तक रिलीज होनी बाकी है, वह है 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम'। इस फिल्म का अब तक काफी ज्यादा बज सोशल मीडिया पर बन चुका है। वेंकटेश की मुख्य भूमिका वाली इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है। इन दिनों फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। इसी वजह से एक्स से लेकर इंस्टाग्रम तक पर फैंस में फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

Venkatesh-Rana: वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती समेत परिवार पर केस दर्ज, होटल में तोड़फोड़ से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

अब तक बिके इतने टिकट

फिल्म के निर्माता बॉक्स ऑफिस पर 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम' की अच्छी शुरुआत की उम्मीद जता रहे हैं। बुक माय शो पर अब तक एक लाख से ज्यादा टिकट की बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म टिकट खिड़की पर पहले दिन मजबूत ओपनिंग ले सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rana Naidu 2: नेटफ्लिक्स का दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर डायरेक्ट एक्शन, 'राणा नायडू 2' की गालियों पर चली कैंची


फैंस को अच्छी फिल्म होने की उम्मीद

हालांकि, फिल्म का भविष्य कैसा रहेगा यह इसकी कहानी और कलाकारों के अभिनय पर निर्भर करता है। फिल्म के गाने, टीजर और ट्रेलर को बड़ी संख्या में वेंकटेश के फैंस ने पसंद किया है। इसी वजह से निर्माता भी फिल्म के हिट होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Venkatesh Daggubati: वेंकटेश दग्गुबाती की 'वेंकी अनिल 3' के नाम से उठा पर्दा, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी


ये कलाकार भी आएंगे नजर

यह फिल्म कल यानी 14 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें ऐश्वर्या राजेश, मीनाक्षी चौधरी, नरेश जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण दिल राजू ने किया है। भीम्स सेसिरोलेओ ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं।
Rana Naidu Season 2: 'राणा नायडू 2' में अर्जुन रामपाल की एंट्री, बंदूक थामे  निशाना साधते दिखे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed