फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rana Naidu 2 Obscene Bold content low in Rana Daggubati Venkatesh upcoming web series as per report

Rana Naidu 2: नेटफ्लिक्स का दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर डायरेक्ट एक्शन, 'राणा नायडू 2' की गालियों पर चली कैंची

Tue, 19 Nov 2024 08:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 19 Nov 2024 08:52 AM IST
सार

10 मार्च 2023 में रिलीज हुई क्राइम ड्रामा सीरीज में 'राणा नायडू' का दूसरा भाग 'राणा नायडू 2' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा। इस सीरीज में अब पिछली बार से इस बार अश्लील कंटेंट को कम कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Rana Naidu 2 Obscene Bold content low in Rana Daggubati Venkatesh upcoming web series as per report
'राणा नायडू' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई क्राइम ड्रामा सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबाती ने धांसू और वाइल्ड अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं अब इस सीरीज का दूसरा पार्ट 'राणा नायडू 2' जल्द आने वाला है, लेकिन उससे पहले यह जानकारी सामने आई है कि इस बार 'राणा नायडू 2' में अश्लील कंटेंट काफी कम होगा।
विज्ञापन


सीरीज में नहीं होगा अश्लील कंटेंट
'राणा नायडू 2' सीरीज से राणा नायडू से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। यह सीरीज इसलिए खास है क्योंकि इसमें वेंकी ने राणा दग्गुबाती के साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। राणा नायडू अमेरिकी क्राइम ड्रामा टीवी सीरीज रे डंडा का आधिकारिक रूपांतरण है। इस सीरीज ने अपनी बोल्ड लैंग्वेज और कंटेंट से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया था।
विज्ञापन


सीरीज को लेकर राणा का खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा ने कहा, "हमने दर्शकों को पहले से ही तैयार कर लिया था। हमने सभी से कहा कि वे परिवार के साथ शो ना देखें। किसी ने हमारी बात नहीं सुनी क्योंकि राणा नायडू उन युवा लड़कों की कहानी है, जिनके साथ छेड़छाड़ की गई। यह एक दुखद कहानी है। हमने इसे अलग तरह से पेश करने की कोशिश की, ताकि हर कोई इसे सके।" राणा ने आगे कहा, "हमने सीरीज के साथ कुछ सीमाएं जरूर तोड़ी हैं। हमने सीजन 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बार, कंटेंट और भाषा पहले वाले सीजन से ज्यादा संयमित है।" स्ट्रीमिंग की तारीख के बारे में अभी कोई स्पष्टता तारीख सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंकटेश को इस सीरीज में देखकर हैरान थे दर्शक
वेंकटेश दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसलिए वे राणा नायडू जैसी सीरीज में प्रसिद्ध अभिनेता को देखकर चौंक गए थे। नेटफ्लिक्स पर शो के ट्रेंड होने के बाद, दग्गुबाती परिवार की आलोचना करते हुए कई टिप्पणियां सोशल मीडिया पर आईं। अब इसका दूसरा भाग भी जल्द आ रहा है, जिसका खुलासा राणा ने हाल ही में किया था।
Cape Fear: ऐप्पल टीवी ने 'केप फियर' को दिखाई हरी झंडी, जेवियर बार्डेम-निक एंटोस्का करेंगे अभिनय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed