फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rana Naidu Season 2: Arjun Rampal joins the powerhouse pairing of Rana Daggubati and Venkatesh Daggubati

Rana Naidu Season 2: सेट से सामने आईं 'राणा नायडू 2' की झलकियां, बंदूक से निशाना साधते दिखे अर्जुन रामपाल

Tue, 23 Jul 2024 11:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jul 2024 11:35 AM IST
सार

ओटीटी सीरीज 'राणा नायडू' के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। अब यह सीरीज पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाली है। स्टारकास्ट में अर्जुन रामपाल भी जुड़ गए हैं।

विज्ञापन
Rana Naidu Season 2: Arjun Rampal joins the powerhouse pairing of Rana Daggubati and Venkatesh Daggubati
Rana Naidu Season 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in

विस्तार

टॉलीवुड अभिनेता वेंकटेश की पहली ओटीटी सीरीज 'राणा नायडू' बीते वर्ष मार्च में रिलीज हुई थी। इसमें उनके भतीजे राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिका में दिखे। यह नेटफ्लिक्स सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके प्रीमियर के एक महीने बाद इसके दूसरे सीजन का भी एलान कर दिया गया था। दूसरे सीजन की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। इस बार वेंकटेशन और राणा दुग्गुबाती के साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। सेट से सीरीज की झलकियां सामने आई हैं।

विज्ञापन

Rana Naidu Season 2: Arjun Rampal joins the powerhouse pairing of Rana Daggubati and Venkatesh Daggubati
Rana Daggubati - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in

साझा किया गया बीटीएस वीडियो
आज मंगलवार को नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें आगामी सीरीज 'राणा नायूड' के दूसरे सीजन की झलकियां साझा की गई हैं। दरअसल, यह बीटीएस वीडियो है। शुरुआती दृश्य में खून से सना एक बल्ला दिखाई देता है। इसके बाद राणा दुग्गुबाती हाथ में पिस्टल लिए दिखाई देते हैं। वहीं, वेंकटेश मोटरसाइकिल पर स्टंट करते दिखे हैं। इन दोनों के बाद नजर आते हैं अर्जुन रामपाल।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन

Rana Naidu Season 2: Arjun Rampal joins the powerhouse pairing of Rana Daggubati and Venkatesh Daggubati
Rana Naidu Season 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in

अर्जुन रामपाल का धांसू अंदाज
वीडियो में अर्जुन रामपाल भी राणा दग्गुबाती से मुकाबला करते दिख रहे हैं। हाथों में बंदूक थामे वे निशाना लगाते नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'राणा नायडू का दूसरा सीजन फिल्माया जा रहा है'। फिलहाल बीटीएस वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरा सीजन और अधिक व्यापक होगा। 
Shiv Kumar Batalvi: सालगिरह पर आई बटालवी के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, पत्नी और बेटे ने दी बायोपिक को मंजूरी

विज्ञापन

Rana Naidu Season 2: Arjun Rampal joins the powerhouse pairing of Rana Daggubati and Venkatesh Daggubati
Rana Naidu Season 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in

दर्शक को बेसब्री से इंतजार
इस बार सीरीज में एक्शन और ड्रामा का डबल डोज मिलने वाला है। शानदार स्टारकास्ट में अर्जुन रामपाल के जुड़ने से यह और रोमांचक होने वाली है। इस सीरीज का निर्माण करण अंशुमान ने किया है। इसका निर्देशन अंशुमान, सुपर्ण एस. वर्मा और अभय चोपड़ा ने किया है। बीटीएस वीडियो ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। यूजर्स कह रहे हैं, 'अरे जल्दी करो यारों, बेसब्री से इंतजार है'।
Box Office Collection: मंडे डेस्ट में फेल हुई बैड न्यूज, सरफिरा का हुआ बुरा हाल, जानें कल्कि 2898 एडी की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed