सामंथा की नई तेलुगु फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज, एक्शन अंदाज में दिखीं; जानें कब रिलीज होगा टीजर?
Samantha Ruth Prabhu Movie Maa Inti Bangaaram First Poster: साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने ‘सिटाडेल हनी बनी’ और ‘फैमिली मैन 2’ जैसी एक्शन सीरीज कीं। अब एक तेलुगु फिल्म में उनका एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है।
विस्तार
साउथ एक्ट्रेस सामंथा की आने वाली तेलुगु फिल्म 'मां इंटी बंगारम' है। इस फिल्म को उनके पति और प्रोड्यूसर राज निदिमोरु ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की निर्देशक नंदिनी रेड्डी हैं। बुधवार को सामंथा की इस फिल्म का पहला पोस्टर लुक सामने आया है।
साड़ी पहने एक्शन अंदाज में दिखीं सामंथा
तेलुगु फिल्म 'मां इंटी बंगारम' के पोस्टर में सामंथा ने साड़ी पहनी है। उनका किरदार गुस्से में नजर आ रहा है। वह बिल्कुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक पर उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिया और उनको सराहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' के पोस्टर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने इसके टीजर, ट्रेलर की तारीख भी शेयर की है। इस फिल्म का टीजर दर्शकों को 9 जनवरी 2026 को देखने को मिलेगा। इसके रिलीज का समय भी बताया गया है। 9 जनवरी को सुबह दस बजे फिल्म 'मां इंटी बंगारम' का टीजर सामंथा के फैंस देख पाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें: निधि अग्रवाल के बाद भीड़ में बुरी तरह फंसी सामंथा रूथ, पुलिस और बाॅडीगार्ड ने बचाया; यूजर्स फैंस पर हुए नाराज
सामंथा इस वेब सीरीज में भी आएंगी नजर
‘सिटाडेल हनी बनी’ और ‘फैमिली मैन 2’ जैसी हिट वेब सीरीज करने के बाद सामंथा एक और वेब सीरीज का हिस्सा बनी हैं। इस वेब सीरीज को भी राज निदिमोरु प्रोड्यूस कर रहे हैं। सीरीज का नाम ‘रक्त ब्रह्मांड’ है। यह एक एक्शन सीरीज हाेगी।