फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   RRR will be screened in this prestigious iconic Royal Albert Hall London Read details Inside

RRR: लंदन के इस प्रतिष्ठित हॉल में दिखाई जाएगी आरआरआर, इससे पहले बाहुबली 2 रच चुकी है इतिहास

Sat, 02 Nov 2024 11:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Nov 2024 11:16 PM IST
सार

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को 11 मई 2025 को रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शित किया जाएगा टीम आरआरआर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

विज्ञापन
RRR will be screened in this prestigious iconic Royal Albert Hall  London Read details Inside
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2019 को आई एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन ने लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में 148 साल के इतिहास में प्रदर्शित होने वाली पहली गैर-अंग्रेजी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया था। पांच साल बाद निर्देशक ने यह कारनामा दोहराने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर प्रशंसकों के साथ थिरके किंग खान, अगले दस वर्षों के मनोरंजन का किया वादा

विज्ञापन

 

RRR will be screened in this prestigious iconic Royal Albert Hall  London Read details Inside
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम @rrrmovie
इस दिन प्रदर्शित होगी फिल्म

टीम आरआरआर ने आज 2 नंबवर को एक्स पर घोषणा की कि आरआरआर को 11 मई 2025 को रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शित किया जाएगा। ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी प्रतिष्ठित रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा द्वारा इस लाइव फिल्म-इन-कॉन्सर्ट के जरिए अपनी प्रस्तुति देंगे।
Bollywood Actress: विद्या बालन से करीना कपूर खान तक, गंभीर रोल के साथ कॉमेडी के लिए चर्चित हैं अभिनेत्रियां


टीम आरआरआर ने किया सोशल मीडिया पोस्ट

आरआरआर की टीम ने एक्स पर लिखा, "नमस्ते लंदन...आरआरआर के जादू का अनुभव करें, जैसा आपने पहले कभी न किया हो। रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा द्वारा लाइव फिल्म-इन-कॉन्सर्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित रॉयल अल्वर्ट हाल में हमसे जुड़ें।"
Singham Again Box Office Collection: सिंघम अगेन पर भारी जवान-पठान, दूसरे दिन 100 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी फिल्म
 


फिल्म ने किया था इतने करोड़ का कारोबार

एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस, अजय देवगन, श्रिया और अन्य प्रमुख भूमिकाओं वाली आरआरआर 25 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, इस फिल्म  ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता हासिल की थी। इसने 1,120 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वैश्विक चार्टबस्टर नाटू नाटू गीत को 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: भूल भुलैया 3 का बड़ा धमाल, दूसरे दिन स्त्री 2 से ज्यादा रही कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed