SS Rajamouli: एसएस राजामौली ने 16 साल बाद मानी गलती, ऋतिक रोशन पर कमेंट करने को लेकर कही यह बड़ी बात
एसएस राजामौली ने अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि ऋतिक को नीचा दिखाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।
विस्तार
एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने की वजह से सुर्खियों में हैं। इस अवॉर्ड को जीतने से पहले हाल ही में राजामौली का एक पुराना वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया था, जिसमें वह बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन पर टिप्पणी करते नजर आए थे। अब 16 साल बाद उन्होंने अपने इस कमेंट पर सफाई दी है।
राजामौली ने अपने पुराने बयान पर बात करते हुए यह माना है कि उन्होंने कमेंट में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया था, वह उचित नहीं था। राजामौली के मुताबिक ऋतिक को नीचा दिखाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर मीडिया से बात करते हुए राजामौली ने कहा, "यह बहुत पहले की बात है - मुझे लगता है कि कुछ 15-16 साल पहले की बात है। लेकिन हां, मेरे शब्दों का चुनाव अच्छा नहीं था, मैं इसे स्वीकार करता हूं। मेरा इरादा उन्हें नीचा दिखाने का कभी नहीं था, मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।" राजामौली की ओर से अपनी गलती स्वीकार करने के बाद फैंस उनके विनम्र स्वभाव की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
Esha Deol: ओटीटी के बाद एशा की बड़े परदे पर वापसी, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने अमित साध की बनी हीरोइन
बता दें कि वायरल वीडियो में राजामौली ने कहा था, ''जब धूम 2 दो साल पहले रिलीज हुई थी, तो मुझे आश्चर्य हुआ कि केवल बॉलीवुड ही ऐसी गुणवत्ता वाली फिल्में क्यों बना सकता है। क्या हमारे पास ऋतिक रोशन जैसे हीरो नहीं हैं? मैंने अभी-अभी बिल्ला के गाने, पोस्टर और ट्रेलर देखे हैं और मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं। प्रभास के सामने ऋतिक रोशन कुछ भी नहीं हैं। मैं निर्देशक मेहर रमेश को तेलुगू सिनेमा को हॉलीवुड के स्तर पर ले जाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।' उनके इस बयान के बाद ऋतिक के फैंस ने राजामौली की कड़ी आलोचना की थी।
Mission Majnu: मिशन मजनू के ट्रेलर को जमकर ट्रोल कर रहे पाकिस्तानी, बर्गर को टोपी पहनाकर कह रहे- आदाब