फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mission majnu trailer pakistan pizza brand trolls sidharth malhotra film making burger poster wear skull cap

Mission Majnu: मिशन मजनू के ट्रेलर को जमकर ट्रोल कर रहे पाकिस्तानी, बर्गर को टोपी पहनाकर कह रहे- आदाब

Sun, 15 Jan 2023 04:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 15 Jan 2023 04:05 PM IST
सार

इस फिल्म में सिद्धार्थ अपने मिशन के लिए एक पाकिस्तानी महिला से शादी भी कर लेते हैं। दरअसल मिशन मजनू में पाकिस्तानियों को सिद्धार्थ का कैरेक्टर पसंद नहीं आया है।

विज्ञापन
mission majnu trailer pakistan pizza brand trolls sidharth malhotra film making burger poster wear skull cap
मिशन मजनू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म मिशन मजनू को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का अलग अंदाज देखने को मिला था। बता दें कि इसके ट्रेलर में कुछ पाकिस्तानी किरदार भी दिखाए गए हैं। इसको लेकर पाकिस्तान के लोग ने बॉलीवुड और मिशन मजनू को ट्रोल भी किया है। ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा आंखों में सुरमा और टोपी लगाए नजर आ रहे हैं, इसके अलावा वह आदाब और जनाब जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। पाकिस्तानियों को इसी पर आपत्ति है।

विज्ञापन

मिशन मजनू एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। वह अवैध रूप से परमाणु बम बनाने वाले पाकिस्तान के मिशन को असफल करने में लग जाते हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ अपने मिशन के लिए एक पाकिस्तानी महिला से शादी भी कर लेते हैं। दरअसल मिशन मजनू में पाकिस्तानियों को सिद्धार्थ का कैरेक्टर पसंद नहीं आया है। इसी वजह से वह ट्रोल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Honey Singh: 'जो बीमारी मुझे हुई, वो मेरे दुश्मन को भी न हो...हर दिन मौत की दुआ करता था' बोले- हनी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके ट्रेलर में सिद्धार्थ को जिस तरीके से मुस्लिम किरदार में गढ़ा गया है, पाकिस्तानी उससे नाखुश हैं। जिसके बाद पाकिस्तान के एक पिज्जा ब्रांड ने बॉलीवुड को ट्रोल किया है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पिज्जा ब्रांड का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बर्गर को मुस्लिम टोपी पहने हुए दिखाया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- आदाब जनाब! ये एटम चीजियस में बन रहा है। 

विज्ञापन

इस बर्गर वाले मीम को लोग भी खूब साझा कर  रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था तब भी एक शख्स ने ट्वीट कर कहा था कि हम 2023 में जी रहे हैं और आज भी बॉलीवुड में मुस्लिम पुरुषों को काजल, टोपी, तावीज, चेक वाले स्कार्फ पहनाकर गरीब दिखाया जाता है। बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed