फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Robo Shankar Passed Away Actor Known For South Movies

Actor Robo Shankar: दक्षिण भारतीय अभिनेता रोबो शंकर का निधन, कमल हासन ने जताया शोक

Thu, 18 Sep 2025 10:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 18 Sep 2025 10:19 PM IST
सार

Robo Shankar Death: हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेता रोबो शंकर स्वास्थ्य कारणों से हॉस्पिटल में एडमिट हुए। गुरुवार को उनके निधन की सूचना मिली है।

विज्ञापन
Robo Shankar Passed Away Actor Known For South Movies
रोबो शंकर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

अभिनेता रोबो शंकर दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित कलाकार थे। कुछ दिनों से वह हॉस्पिटल में थे। गुरुवार को उनका निधन हो गया। रोबो शंकर के निधन की खबर सुनकर अभिनेता कमल हासन दुखी हैं। उन्होंने एक्टर के निधन पर शोक जाहिर किया है। 

विज्ञापन


कमल हासन रोबो शंकर के निधन पर दुखी
अभिनेता कमल हासन रोबो शंकर के निधन से काफी दुखी हैं। वह रोबो शंकर की कॉमेडी के कायल थे। कमल हासन ने रोबो शंकर के निधन पर ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया। दोनों के बीच एक करीबी रिश्ता भी था। बताते चलें कि तमिल फिल्मों में रोबो शंकर ने उम्दा कॉमेडी रोल किए थे, दर्शकों को खूब हंसाया था। वह फिल्म ‘थेरी’ और ‘विश्वासम’ में नजर आए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Kamal-Rajini: 'दोस्त से ज्यादा भाई हैं कमल और रजनीकांत, एक-दूसरे का पूछते हैं हाल'; भतीजी सुहासिनी का दावा 

हॉस्पिटल में एडमिट थे रोबो शंकर 
46 साल के रोबो शंकर को कुछ साल पहले पीलिया रोग हुआ था, जिससे वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे। पिछले हफ्ते ही अचानक अभिनेता की तबियत घर पर खराब हुई। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया। गुरुवार को रोबो शंकर की हालत बिगड़ी और निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार हॉस्पिटल ने लीवन और किडनी फेल होने की बात कही है। 

शुक्रवार को हाेगा अंतिम संस्कार 
रोबो शंकर अपने पीछे पत्नी प्रियंका और बेटी इंद्रजा को छोड़ गए। अभिनेता के निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस भी काफी निराश हैं। रोबो शंकर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को चेन्नई में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed