{"_id":"68171726ded67269b607a7b4","slug":"robinhood-ott-release-when-and-where-you-can-watch-nithiin-sreeleela-heist-action-comedy-film-online-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Robinhood OTT Release: रॉबिनहुड की ओटीटी रिलीज हुई तय, जानिए कहां-कब देख सकेंगे नितिन-श्रीलीला की फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Robinhood OTT Release: रॉबिनहुड की ओटीटी रिलीज हुई तय, जानिए कहां-कब देख सकेंगे नितिन-श्रीलीला की फिल्म
Sun, 04 May 2025 12:59 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 04 May 2025 12:59 PM IST
सार
Nithiin Sreeleela Robinhood OTT Release: 28 मार्च, 2025 को रिलीज हुई नितिन और श्रीलीला की फिल्म रॉबिनहुड की ओटीटी रिलीज की तारीख अब तय कर दी गई है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे एक्शन-रोमांटिक फिल्म...
विज्ञापन
नितिन ने देखी रॉबिनहुड, फिल्म को लेकर कही खास बात
- फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
विस्तार
रॉबिनहुड एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वेंकी कुदुमुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नितिन और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए क्रिकेटर डेविड वार्नर को भी शामिल किया, लेकिन फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
कब और कहां देखें?
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, रॉबिनहुड 10 मई 2025 से शाम 6 बजे से जी5 पर स्ट्रीम होगी। अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा, तो अब घर बैठे श्रीलीला और नितिन की इस फिल्म को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: चौथे दिन रविवार को 'हिट' और 'रेट्रो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वीकेंड पर नानी और सूर्या में किसने मारी बाजी

फिल्म की कहानी
फिल्म राम (नितिन) की कहानी है, जो एक अनाथ है। वह भूख और गरीबी में जी रहे अन्य अनाथों के दुख को देखकर बड़ा होता है। इससे प्रेरित होकर वह एक आधुनिक रॉबिनहुड बन जाता है, जो अमीरों से चोरी कर जरूरतमंदों की मदद करता है। दूसरी ओर, एक खतरनाक अपराधी (देवदत्त नागे) रुद्रकोंडा गांव में उगने वाली खास मारिजुआना के जरिए अपना अवैध कारोबार बढ़ाना चाहता है। इसी बीच, फार्मा कंपनी के मालिक अभिनव वासुदेव (सिज्जू) की बेटी नीरा (श्रीलीला) रुद्रकोंडा पहुंचती है, और राम अनजाने में उसके साथ जुड़ जाता है। कहानी में ऑस्ट्रेलिया के ड्रग माफिया सरगना डेविड (डेविड वार्नर) और अभिनव के बीच संबंधों का खुलासा होता है।
यह भी पढ़ें: Dil Raju: 'एआई फिल्म निर्माण का भविष्य है', लार्वेन एआई स्टूडियो के लॉन्च पर बोले दिल राजू

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में नितिन और श्रीलीला के अलावा क्रिकेटर डेविड वार्नर अहम भूमिका में नजर आए। इस फिल्म को वेंकी कुदुमुला ने लिखा और निर्देशित किया है। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर ने इसे प्रोड्यूस किया है। संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। फिल्म का निर्माण हरि तुम्माला ने किया है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किस फिल्म के लिए किया मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन, ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने शेयर की तस्वीर..