{"_id":"6816f906ded67269b607a7a2","slug":"ai-is-the-future-of-filmmaking-dil-raju-at-larven-ai-artificial-intelligence-studio-launch-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dil Raju: 'एआई फिल्म निर्माण का भविष्य है', लार्वेन एआई स्टूडियो के लॉन्च पर बोले दिल राजू","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Dil Raju: 'एआई फिल्म निर्माण का भविष्य है', लार्वेन एआई स्टूडियो के लॉन्च पर बोले दिल राजू
Sun, 04 May 2025 10:51 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 04 May 2025 10:51 AM IST
सार
Artificial Intelligence Studio launch: तेलुगु फिल्म निर्माता दिल राजू ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ फिल्म निर्माण शुरू करके इतिहास रच दिया है। जानिए पूरी डिटेल...
विज्ञापन
दिल राजू
- फोटो : इंस्टाग्राम@dilraju.producer
विस्तार
'गेम चेंजर', 'संक्रांतिकी वस्तुनम', 'थी फैमिली स्टार', 'दिल', 'आर्या', 'बृंदावनम' और 'सुप्रीम' जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध दिल राजू ने शनिवार को एक बड़े समारोह में लारवेन एआई स्टूडियो की शुरुआत की, जिसका उद्घाटन तेलंगाना के मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने किया।
विज्ञापन
दिल राजू की पहल
दिल राजू ने बताया कि दो साल पहले उनके मन में एआई स्टूडियो बनाने का विचार आया था। उन्होंने क्वांटम कंपनी के साथ मिलकर एआई के सिनेमा में इस्तेमाल पर काम किया। उन्होंने कहा, "एआई फिल्म निर्माण का भविष्य है। यह प्री-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रमोशन में मदद करेगा। एआई के जरिए हम स्क्रिप्ट को ध्वनि और सींस के साथ पूरी फिल्म के रूप में पहले ही देख सकते हैं।

एआई को लेकर दिल राजू की राय
दिल राजू ने एआई को लेकर कहा, "उन्होंने यह भी कहा कि एआई से फिल्मों की सफलता की संभावना बढ़ेगी। "हम अपनी नई फिल्मों के लिए एआई से स्क्रिप्ट बना रहे हैं। इससे लेखक और निर्देशक समय बचा सकते हैं और निर्माता खर्च कम कर सकते हैं। यह बेहतर सिनेमा बनाने में मदद करेगा। एआई एक सहायक निर्देशक की तरह है, जो बिना भावनाओं के काम करता है।"
यह भी पढ़ें: चौथे दिन रविवार को 'हिट' और 'रेट्रो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वीकेंड पर नानी और सूर्या में किसने मारी बाजी

समारोह में शामिल हुईं दिग्गज हस्तियां
इस समारोह में मशहूर निर्देशक के. राघवेंद्र राव, सुकुमार, अनिल रविपुडी, वीवी विनायक, वामशी पेडिपल्ली, नाग अश्विन, बॉबी कोल्ली, मोहनकृष्ण इंद्रगंती ने हिस्सा लिया। सभी ने तेलुगु सिनेमा में ऐसी आधुनिक तकनीक लाने के लिए दिल राजू की तारीफ की।
यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu-OG: पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू'-'ओजी' को लेकर आई अपडेट, इस दिन शुरू करेंगे प्रमोशन