{"_id":"66ccdcfb02f6a43afd021344","slug":"revathy-sampath-accuses-actor-riyaz-khan-of-dirty-talks-on-call-malayalam-actress-big-claim-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Revathy Sampath: क्या रियाज खान ने रेवती संपत से फोन पर की थी 'गंदी बात'? अभिनेत्री ने किया बड़ा दावा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Revathy Sampath: क्या रियाज खान ने रेवती संपत से फोन पर की थी 'गंदी बात'? अभिनेत्री ने किया बड़ा दावा
Tue, 27 Aug 2024 01:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:22 AM IST
सार
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री रेवती संपत ने अभिनेता सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने अभिनेता रियाज को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।
विज्ञापन
रियाज खान, रेवती संपत
- फोटो : इंस्टाग्राम- रियाज खान, रेवती संपत
विस्तार
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री विवादों में आ गई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद अभिनेत्री रेवती संपत हैं ने हाल ही में अभिनेता सिद्दीकी पर 21 साल की उम्र में उनका यौन उत्पीड़न करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। अब अभिनेत्री ने अभिनेता रियाज खान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पहले अभिनेता ने फोन कॉल के जरिए उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।
Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सरकटे का आतंक' बरकरार, जानिए 12वें दिन की कमाई
रेवती ने किया बड़ा दावा
रेवती के दावे के मुताबिक जब रियाज ने उनकी तस्वीरें देखने के बाद उन्हें कॉल किया था तब उनकी उम्र महज 20 साल थी। अभिनेत्री के अनुसार "उस व्यक्ति ने फोन पर यौन संबंध और अपनी यौन रुचियों के बारे में बात करनी शुरू कर दी थी। अभिनेत्री ने कहा कि मैं उस समय इतने सदमे में चली गई थी कि उससे कुछ कह नहीं सकी। उन्होंने आगे कहा कि जब रियाज खान को एहसास हुआ कि मेरी उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, तो उसने कहा कि वह अगले कुछ दिनों के लिए कोच्चि में ही रहेगा और अगर वह उसके लिए कुछ महिलाओं का प्रबंध कर सकती है तो कर दे।
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga: स्पिरिट-एनिमल पार्क के लिए संदीप रेड्डी वंगा ने कस ली कमर, जानें कब आएंगी दोनों फिल्में
सिद्दीकी पर भी लगा चुकी हैं गंभीर आरोप
फिलहाल रियाज खान ने रेवती के इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले रेवती संपत के सिद्दीकी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। बता दें कि सिद्दीकी मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एएमएमए) महासचिव थे, लेकिन उन्होंने हाल ही में इस पद से इस्तीफा दे दिया है। रेवती के इन आरोपों के बाद अभिनेता ने उनके खिलाफ केरल पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। सिद्दीकी की गिनती मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।Super/Man- The Christopher Reeve Story: सुपरमैन का संघर्ष देखना है तो तैयार हो जाएं, ट्रेलर जारी, कहानी बाकी