'सिग्मा' कलेक्शन: जेसन संजय की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानें अब तक किस भाषा में हुई कितनी कमाई
Sigma Box Office: जेसन संजय की फिल्म 'सिग्मा' ने सिनेमाघरों में एक ठंडी ओपनिंग की है। इतना ही नहीं फिल्म हर भाषा में लाखों में सिमट रही है। जानें अब तक कितनी हुई कमाई?
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय ने फिल्म 'सिग्मा' से निर्देशक के रूप में डेब्यू किया है। उनकी फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल नहीं हो रही।
कैसा रहा 'सिग्मा' के लिए ओपनिंग डे?
फिल्म 'सिग्मा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को देशभर के 1,813 शो में 221,679 दर्शक मिले, जिससे पहले दिन की कुल ऑक्यूपेंसी 31.1 प्रतिशत रही। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 28 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
किस भाषा में कितनी कमाई की?
पहले दिन- तमिल भाषा ने 925 शो में 50.10 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी के साथ 1.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई की। वहीं, तेलुगु भाषा में 888 शो में 25.94 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी के साथ 85 लाख रुपये का टोटल कलेक्शन किया।
दूसरा दिन -फिल्म ‘सिग्मा’ ने अब तक कुल 2.63 रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन 276 तमिल भाषा शो में अब तक 18 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं तेलुगु भाषा को 201 शो में 10 लाख की कमाई की है।
हिंदी भाषा में कितने दर्शक?
सिग्मा के हिंदी भाषा ने अपनी ओपनिंग पर कुल 43.44 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज की। सुबह के शो में 35.69 प्रतिशत और दोपहर के शो में 46.69 प्रतिशत उपस्थिति रही। शाम के शो में 39.69 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि रात के शो में सबसे अधिक 51.69 प्रतिशत उपस्थिति रही।
फिल्म ‘सिग्मा’ के बारे में
- फिल्म ‘सिग्मा’ में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला मुख्य किरदार हैं।
- अभिनेता राजू सुंदरम, शिव पंडित, अनबू थासन और योग जपी भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
- फिल्म का संगीत एस. थमन ने दिया है।
- फिल्म 'सिग्मा' का निर्देशन जेसन संजय ने किया है।
- फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।