फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Retro passed by censor board got UA certificate suriya Karthik Subbaraj runtime is two hours and 48 minutes

Retro: सेंसर बोर्ड से इस सर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'रेट्रो', सूर्या के फिल्म की अवधि का भी हुआ खुलासा

Thu, 17 Apr 2025 11:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:41 PM IST
सार

Retro: सूर्या की आगामी तमिल फिल्म रेट्रो रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माता ट्रेलर रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। वहीं, अब इसने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। 
 

विज्ञापन
Retro passed by censor board got UA certificate suriya Karthik Subbaraj runtime is two hours and 48 minutes
रेट्रो - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेट्रो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, इस बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। एक ओर निर्माता फिल्म के ट्रेलर की रिलीज के लिए भी कमर कस रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर अब इस फिल्म ने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

Kesari 2 Screening: पत्नी ट्विकंल के साथ पहुंचे अक्षय, साड़ी में दिखीं अनन्या; सुहाना-काजोल ने ली लूटी महफिल
विज्ञापन

 

फिल्म का सर्टिफिकेट और रनटाइम
दरअसल, फिल्म का प्रचार भी शुरू हो चुका है और अब यह फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो गई है। 'रेट्रो' को सेंसर बोर्ड की तरफ से यूए सर्टिफिकेट मिल गया है। कार्तिक सुब्बाराज की यह फिल्म दो घंटे और 48 मिनट की होगी। यह फिल्म एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है, जो सूर्या का निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज के साथ पहला सहयोग है।
The Fantastic Four Trailer: ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का ट्रेलर रिलीज, नजर आया एडवेंचर-एक्शन-इमोशन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सोशल मीडिया पर वायरल हुए सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट से पता चलता है कि फिल्म में हिंसा होगी। कार्तिक सुब्बाराज ने रेट्रो के बारे में बात करते हुए कहा कि यह उनकी अब तक की मोस्ट कमर्शियल फिल्म है। थिएटर ट्रेलर और ऑडियो कल रिलीज किया जाएगा। ज्योतिका और सूर्या ने 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले रेट्रो का निर्माण किया है। संतोष नारायण संगीतकार हैं।
Koffee With Karan: करण जौहर ने कॉफी विद करण के नए सीजन को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस हुए उत्साहित

विज्ञापन

रेट्रो के कलाकार
रेट्रो में पूजा हेगड़े, जोजू जॉर्ज, जयराम, नासर, प्रकाश राज और करुणाकरण भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। संगीत संतोष नारायणन ने दिया है, जबकि कैमरा श्रेयस कृष्णा ने संभाला है। शफीक मोहम्मद अली इसके संपादक हैं।
चित्रपति वी. शांताराम अवॉर्ड और राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की हुई घोषणा, जानिए किसे मिल रहा है सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed