फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chitrapati V Shantaram Lifetime Achievement Award And Late Raj Kapoor Lifetime Achievement Announced

चित्रपति वी. शांताराम अवॉर्ड और राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की हुई घोषणा, जानिए किसे मिल रहा है सम्मान

Thu, 17 Apr 2025 10:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Apr 2025 10:12 PM IST
सार

गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग ने कुछ फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की। स्वर्गीय राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, चित्रपति वी. शांताराम अवॉर्ड कुछ नामी कलाकारों को दिया जाएगा। ये वे कलाकार हैं, जिन्होंने सिनेमा को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

विज्ञापन
Chitrapati V Shantaram Lifetime Achievement Award And Late Raj Kapoor Lifetime Achievement Announced
वी शांताराम और राजकपूर से जुड़े पुरस्कार की हुई घोषणा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चित्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, चित्रपति वी. शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन अवॉर्ड, स्वर्गीय राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन अवॉर्ड और लता मंगेशकर अवॉर्ड की घोषणा महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने की है। जानिए, कौन से कलाकार हैं, जिन्हें ये सम्मान मिलने वाला है।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Cannes 2025: कान में दिखाई जाएगी अनुपम खेर की फिल्म, जारी हो चुका पहला टीजर 
विज्ञापन

इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान 
एएनआई के अनुसार इस साल चित्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अभिनेता और निर्माता-निर्देशक महेश मांजरेकर को दिया जाएगा। इस अवॉर्ड के साथ 10 लाख रुपये, एक स्मृति चिन्ह, एक प्रशस्ति पत्र और एक सिल्वर मेडल भी दिया जाता है। वहीं चित्रपति वी. शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन अवॉर्ड इस साल एक्ट्रेस मुक्ता बर्वे को दिया जाएगा। अनुपम खेर और काजोल को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा लता मंगेशकर अवॉर्ड इस साल मराठी गजल गायक भीमराव पंचाले को दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: DDLJ: लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में लगेगा शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, डीडीएलजे के फेमस पोज की मिलेगी झलक 

इस दिन होगा कार्यक्रम का आयोजन 
यह सभी अवॉर्ड 25 अप्रैल, 2025 को मुंबई के एनएससीआई डोम में एक खास समारोह में कलाकारों को दिए जाएंगे। 20 तारीख को भी एक खास कार्यक्रम का आयोजन होगा। जो संविधान अमृत महोत्सव और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इस दिन एक खास संगीतमय कार्यक्रम 6:30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed