फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Hints New Season Of Koffee With Karan In Instagram Live, Fans Got Excited

Koffee With Karan: करण जौहर ने कॉफी विद करण के नए सीजन को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस हुए उत्साहित

Thu, 17 Apr 2025 10:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 17 Apr 2025 10:25 PM IST
सार

Koffee With Karan New Season: फैंस को करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब करण जौहर ने इस चैट शो को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Karan Johar Hints New Season Of Koffee With Karan In Instagram Live, Fans Got Excited
'मोहब्बतें' के ऑडिशन के दौरान इस अभिनेत्री से ना खुश थे करण जौहर? - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

विस्तार

निर्माता-निर्देशक और होस्ट करण जौहर अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। ‘कॉफी विद करण’ एक बेहद पॉपुलर शो है, जिसमें करण जौहर इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स को बतौर गेस्ट बुलाते हैं। फैंस कॉफी विद करण के अगले सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब करण जौहर ने अपने चैट शो के अगले सीजन को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। जिससे शो के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम लाइव पर करण ने दी बड़ी जानकारी
करण जौहर ने आज किए अपने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। जिससे ये स्पष्ट होता है कि जल्द ही शो का अगला सीजन सामने आएगा। इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान करण जौहर ने आधिकारिक तौर पर कॉफी विद करण के नौवें सीजन के साथ वापसी की पुष्टि की है।

विज्ञापन

प्रशंसकों की ओर से लगातार पूछे जा रहे सवालों के बीच, एक यूजर ने करण से पूछा, “सीजन 8 कब?” इस यूजर के सवाल का जवाब देते हुए करण जौहर ने चुटीले अंदाज में कहा, “यह सीजन 8 नहीं है, बल्कि यह वास्तव में सीजन 9 है। जो जल्द ही आपके नजदीकी डिजिटल डेस्कटॉप पर आ रहा है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kesari 2 Screening: पत्नी ट्विकंल के साथ पहुंचे अक्षय, साड़ी में दिखीं अनन्या; सुहाना-काजोल ने ली लूटी महफिल

फैंस हुए एक्साइटेड
शो के होस्ट करण जौहर के यूजर को इस तरह का जवाब देने के बाद से फैंस में ‘कॉफी विद करण’ के 9वें सीजन को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। क्योंकि फैंस काफी लंबे वक्त से शो के नए सीजन को लेकर कोई अपडेट चाह रहे थे। अब करण जौहर ने खुद ये संकेत दे दिया है कि कॉफी विद करण का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। जिसके बाद अब फैंस को बस शो के नए सीजन की तारीख का इंतजार है।

यह खबर भी पढ़ें: Samwad 2025: ‘सपना था किसी रोल में यूनिफॉर्म पहनूं’, इमरान ने बताया ‘ग्राउंड जीरो’ के सेट पर हुई कैसी तकलीफ

अब तक आ चुके हैं 8 सीजन
2004 में शुरू होने वाले ‘कॉफी विद करण’ के अब तक आठ सीजन आ चुके हैं। इस शो में फिल्मी जगत से जुड़े बड़े से बड़े स्टार्स और न्यू कमर्स भी शिरकत करते हैं। बातचीत के दौरान सेलेब्स के नए-नए खुलासे अक्सर चर्चा का विषय बना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed