फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Renukaswamy Father Expressed Trust In Court After South Actor Darshan Bail Was Cancelled

Darshan Case: 'अब मेरे बेटे को शांति मिलेगी', दर्शन की जमानत रद्द होने पर बोले मृतक रेणुकास्वामी के पिता

Thu, 14 Aug 2025 02:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 14 Aug 2025 02:41 PM IST
सार

साउथ एक्टर दर्शन को रेणुकास्वामी मर्डर केस में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, जिसे आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। इस फैसले के बाद रेणुकास्वामी के परिवार ने खुशी जाहिर की है। मृतक के पिता ने कोर्ट पर भरोसा जताने की बात कही है।

विज्ञापन
Renukaswamy Father Expressed Trust In Court After South Actor Darshan Bail Was Cancelled
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर दर्शन की जमानत को रद्द किया है। वह रेणुकास्वामी मर्डर केस में मुख्य आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के लिए रेणुकास्वामी के परिवार ने शुक्रिया कहा है।

विज्ञापन


मृतक रेणुकास्वामी के पिता बोले- ‘हमारा विश्वास कोर्ट पर बढ़ गया है।’
मृतक रेणुकास्वामी के पिता  शिवनगौड़ा पीटीआई से की गई बातचीत में कहते हैं, ‘दर्शन की जमानत रद्द करने के बाद सरकार, कोर्ट और पुलिस में हमारा विश्वास बढ़ा है। हम सरकार का धन्यवाद करते हैं। हमारा मकसद अपराधी को सजा दिलाना है। इससे मेरे बेटे को शांति मिलेगी, जिसकी हत्या कर दी गई। जमानत रद्द होने से हमें विश्वास होता है कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह अमीर हो, ताकतवर हो या गरीब।’   
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रद्द की जमानत
दर्शन को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि इसमें कई खामियां हैं। कोर्ट ने कहा, “हमने हर बात पर विचार किया। जमानत देने और रद्द करने पर भी। यह स्पष्ट है कि उच्च न्यायालय के आदेश में गंभीर खामियां हैं, बल्कि यह एक यांत्रिक प्रक्रिया को दर्शाता है और इसके अलावा, उच्च न्यायालय ने प्री-ट्रायल में ही इसकी जांच की।” पीठ ने आगे कहा कि निचली अदालत ही एकमात्र उपयुक्त मंच है। पुख्ता आरोपों और फोरेंसिक सबूतों के साथ जमानत रद्द करने की पुष्टि होती है। इसलिए याचिकाकर्ता की जमानत रद्द की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुकास्वामी मर्डर केस क्या है पूरा मामला 
साउथ एक्टर दर्शन पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक फैन रेणुकास्वामी की हत्या की है। इस हत्या में अन्य आरोपी पवित्रा गौड़ा भी हैं। कुछ अन्य लोग भी आरोपी हैं। दरअसल, पवित्रा को रेणुकास्वामी नाम का फैन अश्लील संदेश भेजता था। इस बात से दर्शन नाराज थे। पवित्रा, दर्शन की काफी करीबी हैं। ऐसे में दर्शन पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर रेणुकास्वामी का अपहरण किया, फिर उसे प्रताड़ित किया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। यही मामला अब कोर्ट में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed