फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna Health update I have three fractures in my leg and muscle tears update on Social Media

Rashmika Mandanna: 'मेरे पैर में तीन फ्रेक्चर हैं और..', रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट

Sun, 26 Jan 2025 01:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 26 Jan 2025 01:00 PM IST
सार

रश्मिका मंदाना ने अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने बताया कि उनके पैर में तीन फ्रैक्चर हैं और मसल भी फट गई है।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Health update I have three fractures in my leg and muscle tears update on Social Media
रश्मिका मंदाना - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

रश्मिका मंदाना ने अब अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर छावा से जुड़ा एक पोस्ट करते हुए एक्स रे की ऑनलाइन रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

रश्मिका ने की पोस्ट
रश्मिका ने अपनी पोस्ट पर लिखा, फिलहाल मेरी जिंदगी में मैं छावा का प्रचार कर रही हूं। महारानी येसुबाई का किरदार निभाकर मैं बहुत सम्मानित, धन्य और आभारी महसूस कर रही हूं। वह अपने लोगों को अपना दर्द नहीं दिखाएगी और न ही मैं दिखाऊंगी। हमेशा की तरह इस सबके बीच मुस्कुराती रही।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna Health update I have three fractures in my leg and muscle tears update on Social Media
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका ने दिया हेल्थ अपडेट
रश्मिका मंदाना ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पैर में 3 फ्रैक्चर हैं, साथ ही एक मांसपेशी फटी हुई है 2 हफ्तों से मैंने अपना पैर नीचे नहीं रखा है। मुझे वास्तव में अपने पैरों पर खड़े होने की याद आती है।
विज्ञापन

फैंस को दी ये सलाह
रश्मिका ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि कृपया अपना ख्याल रखें और जब लोग आपसे ऐसा कहें तो इसे हल्के में न लें। उन्होंने लिखा कि आप सभी को प्यार और शक्ति भेज रही हूं और मैं आपके प्यार और शक्ति को बहुत प्यार से संभाल कर रख भी रही हूं।

Rashmika Mandanna Health update I have three fractures in my leg and muscle tears update on Social Media
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमेंट में बोले प्रंशसक
रश्मिका के प्रशंसकों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर उनका हाल चाल पूछा, साथ ही चिंता भी जाहिर की। फैंस ने लिखा, जल्द ही ठीक हो जाइए रशू। एक अन्य फैन ने लिखा- हमें छावा का इंतजार है, ये एक ब्लॉकबस्तर हिट हो जाए।
 

Jatadhara: जल्द शुरू होगी सुधीर बाबू की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'जटाधरा' की शूटिंग, इस शहर में सजेगा सेट

 

Rashmika Mandanna Health update I have three fractures in my leg and muscle tears update on Social Media
महारानी येसुबाई के रोल को लेकर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
कब रिलीज होगी 'छावा'?
रश्मिका मंदाना फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। विक्की जहां संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना येसूबाई की भूमिका अदा करती दिखेंगी। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हो चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म के एक सीन पर विवाद शुरू हो गया है। एक मराठा समूह ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि फिल्म में संभाजी और येसूबाई को डांस करते दिखाया गया है। उन्होंने इन डांस सीन को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed