Jatadhara: जल्द शुरू होगी सुधीर बाबू की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'जटाधरा' की शूटिंग, इस शहर में सजेगा सेट
Jatadhara: एक और पैन इंडिया फिल्म आ रही है। नाम है 'जटाधरा', जो सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग पर अपडेट आया है।
विस्तार
सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'जटाधरा' की शूटिंग पर जानकारी सामने आई है। यह मूल रूप से तेलुगु फिल्म है, जिसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इसमें सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है। जी स्टूडियोज ने पोस्ट साझा कर बताया है कि शूटिंग अगले महीने यानी फरवरी से शुरू होगी।
प्राचीन रहस्यों से उठेगा परदा
फिल्म 'जटाधरा' की शूटिंग के लिए सेट हैदराबाद में सजेगा। आज इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में यह जानकारी है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म के तीन पोस्टर शेयर किए हैं। यह हिंदी, अंग्रेजी और तेलुगु भाषाओं में हैं। इसके साथ लिखा है, 'इंतजार खत्म हुआ! एक खजाना खोजना है, एक अभिशाप से लड़ना है। इस सुपरनैचुरल थ्रिलर में मिथक और रहस्य मिलते हैं'। फिल्म में सुधीर बाबू नजर आएंगे। शूटिंग फरवरी से शुरू होगी'।
रवीना टंडन के नजर आने की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन भी नजर आएंगी। रवीना टंडन की दक्षिण भारतीय फिल्मों की बात करें तो उन्हें यश स्टारर केजीएफ: चैप्टर 2 में भी देखा गया था, जिसमें वो नेता के रोल में नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि 'जटाधरा' में रवीना टंडन नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: 'मेरे पैर में तीन फ्रेक्चर हैं और..', रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट
शिविन नारंग करेंगे निर्देशन
फिल्म 'जटाधरा' का पोस्टर बीते वर्ष अगस्त में जारी किया गया था। अब फिल्म की शूटिंग पर अपडेट आ गया है। इस फिल्म का निर्देशन शिविन नारंग कर रहे हैं। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। इसका निर्माण प्रेरणा अरोड़ा कर रही हैं, जो इससे पहले परी, रूस्तम, पैडमैन और टॉयलेट: एक प्रेम कथा को भी बना चुकी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ravi Teja: रवि तेजा की 'मास जतारा' का टीजर जारी, अभिनेता के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा