फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna danced on salman khan songs in post wedding bash say dj ganesh

शादी के बाद जश्न में सलमान के इन गानों पर खूब झूमीं रश्मिका, डीजे गणेश ने साझा किए दिलचस्प किस्से

Sun, 12 Apr 2026 12:07 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 12 Apr 2026 12:07 PM IST
सार

Vijay-Rashmika Marriage: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं। इस बीच डीजे गणेश ने रश्मिका मंदाना को लेकर एक दिलचस्प बात बताई है।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna danced on salman khan songs in post wedding bash say dj ganesh
रश्मिका-विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विस्तार

26 फरवरी को शादी करने के बाद से ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा चर्चा में हैं। उन्होंने उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। डीजे गणेश, जिन्होंने इस जोड़े की शादी के बाद की पार्टी में परफॉर्मेंस दी थी, ने रश्मिका को लेकर एक दिलचस्प बात बताई है। उन्होंने बताया कि रश्मिका ने जश्न के दौरान सलमान खान के गानों पर दिल खोलकर डांस किया था।
विज्ञापन

बॉलीवुड म्यूजिक की फैन हैं रश्मिका
न्यूज 18 के साथ बातचीत में डीजे गणेश ने शादी के बाद की पार्टी के बारे में कहा 'रश्मिका मंदाना को बॉलीवुड गाने बहुत पसंद हैं। यही वजह है कि उन्होंने मुझे बुलाया। जब मुझे पहली बार पता चला कि मुझे परफॉर्मेंस देनी है, तो मैं थोड़ा कंफ्यूज था क्योंकि मुझे लगा था कि यह साउथ इंडियन शादी होगी। बाद में, मुझे एहसास हुआ कि रश्मिका बॉलीवुड म्यूजिक की फैन हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna danced on salman khan songs in post wedding bash say dj ganesh
रश्मिका-विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
इन गानों पर झूमी रश्मिका
उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले साल दिसंबर से ही शादी के बारे में पता था, लेकिन इस जोड़े ने सबसे एक गोपनीयता समझौता पर साइन करवाया था। उन्होंने आगे कहा कि इस जोड़े की शादी में मोबाइल फोन पर कोई रोक नहीं थी। उन्होंने कहा 'रश्मिका ने हमसे 'सामी सामी' गाना बजवाया। इसके अलावा, वह सलमान खान के गानों जैसे 'मुझसे शादी करोगी' और 'जीने के हैं चार दिन' पर पागलों की तरह डांस कर रही थीं।'

कपल की लव स्टोरी
रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात 2018 में उनकी फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। उन्होंने बाद में फिल्म 'डियर कॉमरेड' में भी साथ काम किया। इस जोड़े के डेटिंग करने की अफवाहें लंबे समय से चल रही थीं, लेकिन फरवरी में अपनी शादी होने तक उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे रखी।

'रणबाली' की टीम ने विजय-रश्मिका को दिया सरप्राइज, मेकर्स ने दी फिल्म की शूटिंग की अपडेट; यूजर ने की ये मांग

विज्ञापन

Rashmika Mandanna danced on salman khan songs in post wedding bash say dj ganesh
रश्मिका-विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
कब हुआ रिसेप्शन?
26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने के बाद रश्मिका और विजय ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन रखा। इसमें राम चरण, अल्लू अर्जुन, कृति सेनन, करण जौहर और अन्य कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए।

विजय-रश्मिका का काम
अब यह जोड़ा काम पर लौट आया है और अपनी आने वाली फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed