Peddi: ब्रिटेन के प्रशंसकों ने राम चरण को दिया 'पेद्दी' से जुड़ा एक खास गिफ्ट, सरप्राइज पाकर खुश हुए एक्टर
Ram Charan: हाल ही में साउथ स्टार राम चरण का वैक्स स्टैचू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया, जिसका अनावरण राम ने खुद किया। वहीं इसी दौरान यूके के प्रशंसकों ने राम को एक सरप्राइट गिफ्ट दिया, जिसे एक्टर ने खुशी-खुशी एक्सेप्ट किया।
विस्तार
यूके के सफर के दौरान राम चरण ने अपने प्रशंसकों से खास मुलाकात की और उनकी आगामी फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) की चर्चा भी की। इसी दौरान ब्रिटेन के प्रशंसकों ने उन्हें 'पेद्दी' से प्रेरित होकर एक क्रिकेट बैट गिफ्ट में दिया। राम चरण ने मुस्कुराते हुए इस स्पेशल गिफ्ट को स्वीकार किया और उस पर अपने हस्ताक्षर किए। प्रशंसकों ने पेद्दी के लिए राम को शुभकामनाएं दीं, तो वहीं राम चरण ने कहा कि यह उनकी फिल्म 'रंगस्थलम' से भी बेहतर होगी।
#PEDDI mania takes over London! 🔥🔥
— JMediaFactory (@JMedia_Factory) May 14, 2025
Fans of Global Star @AlwaysRamCharan from the UK presented a custom bat featuring the film’s title as a token of love for the electrifying #PeddiFirstShot glimpse. They also wished him great success for the film! ❤️#RamCharan… pic.twitter.com/jZqF1wWHya
राम चरण जल्द ही बुची बाबू सना के निर्देशन में 'पेद्दी' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस ग्रामीण खेल ड्रामा में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राम और जान्वही के अलावा इस फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और सत्या भी नजर आएंगे। वृद्धि सिनेमा द्वारा समर्थित यह फिल्म 27 मार्च, 2026 को पूरे भारत में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Miss World 2025: हैदराबाद के चारमीनार पहुंचीं 109 देशों की मिस वर्ल्ड प्रतियोगी, चूड़ी बाजार में की शॉपिंग.