फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram charan spending holidays in thailand with wife Upasana after announcing first pregnancy

Ram Charan: घर में 'खुशियां' आने से पहले छुट्टी पर निकले राम चरण, पत्नी उपासना संग थाइलैंड में खूब मचाया धमाल

Tue, 20 Dec 2022 02:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 20 Dec 2022 02:46 PM IST
सार

अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना छुट्टियां मनाने थाइलैंड पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Ram charan spending holidays in thailand with wife  Upasana after announcing first pregnancy
राम चरण- उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे राम चरण ने कुछ दिन पहले अपने घर में नए मेहमान के लिए तैयारी करने की जानकारी दी थी। इस खुशी के घर में आने से पहले अभिनेता छुट्टी पर निकल गए हैं। उनकी छुट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पत्नी उपासना के साथ जमकर धमाल मचाते नजर आए। 

विज्ञापन

बता दें कि राम चरण की इस वैकेशन की तस्वीरें उनके एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों में राम चरण ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट, काली पैंट और मैचिंग शूज पहने नजर आए। वहीं, उपासना रेड एंड व्हाइट ड्रेस के साथ गहरे रंग का चश्मा पहने दिखीं। 
Tejaswini Pandit: किराया नहीं चाहिए, तुम बस... होश उड़ा देगी मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी की आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली तस्वीर में उपासना कई लोगों के साथ खिलखिलाती नजर आईं। यह तस्वीर थाइलैंड के खाओ लाक इलाके की बताई जा रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में उपासना और दोस्तों के साथ राम चरण भी नजर आए। 
Pathaan Controvarsy: SRK का नाम शेखर राधा कृष्ण होता तो? जानें शाहरुख खान ने क्या दिया था जवाब

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने बतााया था कि राम और उपासना अपना पहला बेबी एक्स्पेक्ट कर रहे हैं। इस पोस्ट में लिखा था, 'श्री हनुमान जी की कृपा से, हमें ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना अपना पहला बेबी एक्स्पेक्ट कर रहे हैं। प्रेम और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी।'
Mission Impossible 7: हेलीकॉप्टर से कूद टॉम क्रूज ने किया हैरतअंगेज स्टंट, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो

इसके कुछ दिन बाद उपासना ने अपने परिवार की महिलाओं की एक तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'अपनी जिंदगी की सबसे अहम महिलाओं के आशीर्वाद से मैं मदरहुड में एंट्री कर रही हूं।' बता दें कि राम चरण और उपासना ने हाल ही में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। 2011 में दोनों की सगाई हुई  और जून 2012 में उनकी शादी हो गई थी।
Devoleena Bhattacharjee:  'मोहब्बत' संग सलवार सूट और सिंदूर लगाए दिखीं देवोलीना, फैंस बोले- कयामत... कयामत...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed