फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan praises Tamil Nadu Chief Minister Vijay says he left at peak of his career to serve people

'लोगों की सेवा के लिए करियर के उफान पर विजय ने सब कुछ छोड़ा', अभिनेता के सीएम बनने पर राम चरण ने जमकर की तारीफ

Sat, 30 May 2026 08:23 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 30 May 2026 08:23 PM IST
सार

Ram Charan On Vijay: साउथ के बेहतरीन अभिनेता राम चरण ने तमिलनाडु के नए सीएम और एक्टर विजय की जमकर तारीफ की है। वह 'पेद्दी' के प्री रिलीज इवेंट में बोल रहे थे।

विज्ञापन
Ram Charan praises Tamil Nadu Chief Minister Vijay says he left at peak of his career to serve people
राम चरण, विजय - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता और नेता विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस अभिनेता ने अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अभिनय से संन्यास लेने की घोषणा की थी, ताकि वे 'तमिलगा वेत्री कझगम' (टीवीके) के नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर पर पूरी तरह ध्यान दे सकें। इस बीच अभिनेता राम चरण ने विजय की तारीफ की है।
विज्ञापन

Ram Charan praises Tamil Nadu Chief Minister Vijay says he left at peak of his career to serve people
राम चरण - फोटो : एक्स
राम चरण ने की विजय की तारीफ
अभिनेता राम चरण हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' के प्री-रिलीज कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने विजय की जमकर तारीफ की है। मंच पर राम चरण ने कहा, 'मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूं। माननीय मुख्यमंत्री विजय ने लोगों की सेवा करने के लिए अपने चरम स्टारडम को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म जगत से जुड़े एक व्यक्ति के तौर पर, मुझे उन पर बहुत-बहुत गर्व है। मैं तमिलनाडु की जनता के साथ-साथ विजय सर को भी बधाई देता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Charan praises Tamil Nadu Chief Minister Vijay says he left at peak of his career to serve people
सीएम विजय, तमिलनाडु - फोटो : PTI
टीवीके ने रचा इतिहास
टीवीके ने विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु में इतिहास रचा था। टीवीके ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया और 234 सदस्यों वाली विधानसभा में कुल 120 विधायकों का समर्थन जुटाने में सफलता हासिल की। यहां विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है।

Celina Jaitly: मुश्किल में सेलिना जेटली! पति-ससुर ने भेजे दो नोटिस; माफी मांगने समेत की गई ये मांगें

विज्ञापन

Ram Charan praises Tamil Nadu Chief Minister Vijay says he left at peak of his career to serve people
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
विजय की आखिरी फिल्म कौन सी होगी?
अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' है। इसे 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। हालांकि कई वजहों से यह रिलीज नहीं हो सकी। खबरों के अनुसार, अब यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Ram Charan praises Tamil Nadu Chief Minister Vijay says he left at peak of his career to serve people
पेद्दी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी 'पेद्दी'?
आपको बता दें कि 'पेद्दी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इसमें राम चरण, जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। यह 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed