फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Peter Haag and family issue legal notices to Celina Jaitly over defamation and child privacy concerns

Celina Jaitly: मुश्किल में सेलिना जेटली! पति-ससुर ने भेजे दो नोटिस; माफी मांगने समेत की गई ये मांगें

Sat, 30 May 2026 07:27 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 30 May 2026 07:27 PM IST
सार

Notice To Celina Jaitly: सेलिना जेटली का उनके पति पीटर हाग से विवाद चल रहा है। दोनों का मामला अदालत में है। इस बीच पीटर हाग के परिवार की तरफ से सेलिना जेटली को दो नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस में कई मांगें की गई हैं।

विज्ञापन
Peter Haag and family issue legal notices to Celina Jaitly over defamation and child privacy concerns
सेलिना जेटली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्ट्रेस सेलिना जेटली को दो अलग-अलग कानूनी नोटिस भेजे गए हैं। परिवार का आरोप है कि सेलिना सोशल मीडिया और मीडिया आउटलेट्स के जरिए लगातार झूठे और गुमराह करने वाले बयान फैला रही हैं। इस बात की पुष्टि मुंबई की लॉ फर्म 'सेमवाल एंड कंपनी, एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स' ने की। यह फर्म पीटर हाग और उनके पिता वोल्फगैंग जे हाग की तरफ से काम कर रही है।

विज्ञापन


अभिनेत्री को भेजे गए दो नोटिस
पहला कानूनी नोटिस वोल्फगैंग जे हाग की तरफ से भेजा गया है, जो पीटर हाग के पिता और उनके नाबालिग बच्चों के दादा हैं। वहीं, दूसरा नोटिस पीटर हाग ने अपनी निजी हैसियत और तीन नाबालिग बच्चों की निजता, भलाई और हितों की रक्षा के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Peter Haag and family issue legal notices to Celina Jaitly over defamation and child privacy concerns
सेलिना जेटली, पीटर हाग - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
अदालत में चल रहा केस
नोटिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच शादी और बच्चों की कस्टडी से जुड़े मामले अभी ऑस्ट्रिया की अदालतों में चल रहे हैं। आरोप है कि न्यायिक प्रक्रिया जारी होने के बावजूद पीटर हाग और हाग परिवार के सदस्यों के खिलाफ बिना पुष्टि वाले कई बयान सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्टें फैलाई गई हैं।

'धुरंधर' में सबसे पहले इस कलाकार की हुई थी कास्टिंग, राकेश बेदी ने किया खुलासा; आदित्य धर ने कही थी ये बात

पति पर लगे आरोप
कानूनी नोटिस में बताया गया है कि सार्वजनिक बयानों में पीटर हाग को गाली-गलौज करने वाला, हिंसक, चालाक और भावनात्मक रूप से जुल्म करने वाला दिखाया गया है। इन आरोपों में घरेलू हिंसा, भावनात्मक शोषण, डराना, धमकाना, परेशान करना, बच्चों को छिपाना, बच्चों का कथित तौर पर ब्रेनवॉश करना और कट्टरपंथ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। परिवार इन सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताता है।

Peter Haag and family issue legal notices to Celina Jaitly over defamation and child privacy concerns
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
बच्चों का नाम लेने पर आपत्ति
परिवार के मुताबिक, बच्चों के बारे में बार-बार सार्वजनिक चर्चा करना, जिसमें उनके नाम, तस्वीरें और निजी बातें छापना शामिल है, बच्चों को भावनात्मक रूप से परेशान कर रहा है। नोटिस में इस बात पर जोर दिया गया है कि बच्चों से जुड़े मामलों को पूरी गोपनीयता और संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाना चाहिए और उन्हें मीडिया ट्रायल का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।

नोटिस में की गई मांगें
नोटिस में की गई मांगों में मानहानिकारक प्रकाशनों को तत्काल बंद करना, आपत्तिजनक सामग्री को हटाना, एक सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी करना, बिना शर्त माफी जारी करना और नाबालिग बच्चों के संबंध में आगे कोई बयान देने से बचना शामिल है।
कानूनी नोटिस में कहा गया है कि अगर मांगों का पालन नहीं किया जाता है, तो वे उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed