{"_id":"67920bceaa2f0ad0f7032cae","slug":"ram-charan-movie-orange-to-re-release-on-this-special-love-valentine-day-as-per-report-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Charan: फिर से रिलीज होगी 'ऑरेंज', जानिए किस खास दिन पर देख सकेंगे राम चरण की यह फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Ram Charan: फिर से रिलीज होगी 'ऑरेंज', जानिए किस खास दिन पर देख सकेंगे राम चरण की यह फिल्म
Thu, 23 Jan 2025 03:06 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 23 Jan 2025 03:06 PM IST
सार
राम चरण की हालिया रिलीज गेम चेंजर को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। इसी बीच राम की फिल्म ऑरेंज को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
रमा चरण की ऑरेंज फिर से होगी रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
विस्तार
पैन इंडिया स्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म गेम चेंजर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साल 2010 में रिलीज हुई राम की फिल्म ऑरेंज को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। जानिए किस खास दिन देख सकेंगे राम की फिल्म ऑरेंज।
विज्ञापन
फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी ऑरेंज
ग्लोबल स्टार राम चरण ने कथित तौर पर कई मौकों पर बताया है कि ऑरेंज उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। भले ही यह व्यावसायिक रूप से असफल रही हो। 2010 की रोमांटिक ड्रामा ऑरेंज को इस वैलेंटाइन डे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में वापस लौट रही है।

फिल्म ऑरेंज
ऑरेंज 2010 की भारतीय तेलुगु भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे भास्कर ने लिखा और निर्देशित और के. नागा बाबू द्वारा निर्मित है। फिल्म में राम चरण तेजा , जेनेलिया और शाजान पद्मसी ने अहम भूमिका निभाई है जबकि प्रभु और प्रकाश राज सहायक भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म, जिसका संगीत हैरिस जयराज ने तैयार किया था और 26 नवंबर 2010 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन समय के साथ एक कल्ट फिल्म बन गई। इसे 2011 में तमिल में राम चरण के रूप में और इसका मलयालम डब संस्करण है, जो 18 अप्रैल 2012 को रिलीज किया गया।
यह भी पढ़ें:
Athiya Shetty-KL Rahul: पति केएल राहुल को अथिया शेट्टी ने दी एनिवर्सरी की बधाई, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा नोट

गेम चेंजर हुई फ्लॉप
राम चरण की गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार घटती गई। पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 117 करोड़ 65 लाख रुपये। फिल्म ने 12वें दिन महज 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया और बुधवार को 13वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 8 लाख रुपये में सिमट कर रह गया। वहीं आज की बात करें तो 14वें दिन फिल्म ने अभी तक 19 लाख रुपये की कमाई की है, जो पूरे दिन के हिसाब से बदल सकता है। कुल मिलाकर गेम चेंजर की अभी तक कमाई 128 करोड़ 29 लाख रुपये हो गई है।