राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Ram Charan and Upasana: एक्टर राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण कर दिया है। जानिए उन्होंने बच्चों का नाम क्या रखा है।
विस्तार
राम चरण के परिवार में खुशियां दोगुनी हो गई हैं। कपल के घर में 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था। अब अभिनेता राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वां बच्चों का नामकरण एक पारंपरिक नामकरण समारोह में किया, जिसमें परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए।
रीति-रिवाजों के साथ किया नामकरण
नामकरण समारोह में परिवार की परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का खास ध्यान रखा गया। राम चरण ने बताया कि उनके लिए बच्चों का नाम रखना सिर्फ एक रस्म नहीं था, बल्कि एक बहुत ही निजी और आध्यात्मिक फैसला था।
राम चरण ने वैरायटी से बातचीत में कहा, ‘बच्चों का नाम रखना हमारे लिए बहुत ही खास फैसला था। मैंने और उपासना ने इस बारे में काफी बातचीत की। हमारे माता-पिता भी इस फैसले का अहम हिस्सा थे। हमारी संस्कृति में बड़ों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बहुत मायने रखता है।’
With boundless joy and divine grace ✨🙏🏻
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) February 13, 2026
We are delighted to announce the beautiful names of our two little blessings ❤️
"𝑺𝒉𝒊𝒗𝒂 𝑹𝒂𝒎 𝑲𝒐𝒏𝒊𝒅𝒆𝒍𝒂" & "𝑨𝒏𝒗𝒆𝒆𝒓𝒂 𝑫𝒆𝒗𝒊 𝑲𝒐𝒏𝒊𝒅𝒆𝒍𝒂"
✨Shiva Ram is a profound confluence of two eternal ideals.
“Shiva” is… pic.twitter.com/Z2L0177cCa
शिवराम और अनवीरा देवी रखा है नाम
उनके बेटे का नाम शिवराम रखा गया है। यह नाम भगवान शिव और भगवान राम से प्रेरित है। राम चरण ने बताया कि इस नाम में शक्ति, संयम, धर्म और करुणा का भाव जुड़ा है। साथ ही, यह नाम उनके पिता के जन्म के नाम ‘शिव शंकर वरा प्रसाद’ से भी जुड़ा हुआ है, जिससे परिवार की विरासत आगे बढ़ती है।
वहीं बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा गया है। इस नाम में साहस और नारी शक्ति की भावना है। राम चरण ने बताया, ‘वीरा का मतलब बहादुरी होता है और ‘अन’ इसे असीम बना देता है। ‘देवी’ शब्द हमने जानबूझकर जोड़ा है, ताकि यह याद रहे कि ताकत और सौम्यता साथ-साथ चल सकती हैं।’
उन्होंने कहा कि उनके लिए ये नाम सिर्फ नाम नहीं हैं, बल्कि अपने बच्चों के लिए शक्ति, प्यार और हिम्मत की कामना हैं।