फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rakesh Master Death Telugu cinema choreographer passes away at the age of 53 due to multiorgan failure

Rakesh Master: कोरियोग्राफर राकेश मास्टर का निधन, मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण 53 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 19 Jun 2023 09:19 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2023 09:19 AM IST
सार

प्रसिद्ध तेलुगू कोरियोग्राफर राकेश मास्टर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। राकेश मास्टर अपने निधन से एक सप्ताह पहले वाइजैग में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
Rakesh Master Death Telugu cinema choreographer passes away at the age of 53 due to multiorgan failure
राकेश मास्टर - फोटो : social media

विस्तार

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। दरअसल, इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफरों में से एक, राकेश मास्टर का निधन हो गया है। वह 53 वर्ष के थे। राकेश मास्टर कुछ दिनों पहले तक विशाखापत्तनम में शूटिंग कर रहे थे और हाल ही में हैदराबाद लौटे थे। हैदराबाद लौटने के बाद वह बीमार पड़ गए थे। तभी से उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ता गया और बीते दिन दोपहर को उन्होंने बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मल्टी ऑर्गन फेलियर से हुआ निधन
राकेश मास्टर को कल सुबह गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उनके निधन का कारण बताया। राकेश मास्टर एक डायबिटीज पेटेंट थे। ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ती गई और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। चिकित्सा कर्मचारियों के सभी प्रयासों के बावजूद, उनकी स्थिति बिगड़ती गई, जिसके कारण शाम 5 बजे उनका निधन हो गया।
Om Raut: राघव की भूमिका के लिए क्यों परफेक्ट हैं प्रभास? निर्देशक ने बताया एक्टर को आदिपुरुष के लिए क्यों चुना

विज्ञापन
विज्ञापन

शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री
राकेश मास्टर के असामयिक निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तेलुगू इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए कोरियोग्राफर की प्यारी यादों को साझा किया। सभी उनकी आत्मा को शाश्वत शांति पाने की प्रार्थना कर रहे हैं। राकेश मास्टर के तेलुगू सिनेमा को दिए उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को स्वीकार करना असंभव नहीं है। उनका डांस से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
Leo: राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने 'लियो' के पोस्टर पर जताई नाराजगी, एक्टर के धूम्रपान करने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन

1500 से अधिक फिल्मों में किया काम
दिवंगत राकेश मास्टर ने अपने करियर की शुरुआत 'आटा' और 'धी' जैसे लोकप्रिय डांस रियलिटी शो में पार्ट लेकर की थी। उनकी प्रतिभा और समर्पण ने जल्द ही उन्हें तेलुगू सिनेमा में काम करने का मौका दिया, जहां उन्होंने कई हिट गानों को कोरियोग्राफ किया। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने 1500 से अधिक फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया था।
Shahrukh Khan: गौरी के साथ बाइक पर बैठने से डरते हैं शाहरुख खान, बोले- मैं स्टंट कर सकता हूं लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed