फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajnikanth Coolie New Update Actor Upendra Kumar Join Lokesh Kanagraj Film Details Inside

Coolie: रजनीकांत की 'कुली' में हुई उपेंद्र की एंट्री, क्या फिल्म में निभाएंगे खलनायक का किरदार?

Sat, 24 Aug 2024 10:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Aug 2024 10:03 PM IST
सार

रजनीकांत की फिल्म कुली को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है। फिल्म में उपेंद्र अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया।

विज्ञापन
Rajnikanth Coolie New Update Actor Upendra Kumar Join Lokesh Kanagraj Film Details Inside
उपेंद्र, रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम- उपेंद्र, सन पिक्चर्स

विस्तार

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों लोकेश कनगराज की फिल्म कुली को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। इस बीच हाल ही में इस फिल्म में एक और मशहूर सितारे की एंट्री हो गई है। कुली में कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र राव भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को कभी-कभी होती है एंजाइटी, बताया, कैसे करते हैं इसका सकारात्मक उपयोग
विज्ञापन


उपेंद्र ने डिलीट की पोस्ट
फिल्म में उपेंद्र के काम करने को लेकर सबसे पहले उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई थी। हालांकि, कुछ ही देर बाद पोस्ट को हटा दिया गया। डिलीट की गई तस्वीर से यह स्पष्ट तौर पर पता चल रहा है कि कन्नड़ अभिनेता की फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। उपेंद्र के किरदार को लेकर लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि फिल्म में वह  मुख्य खलनायक में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म से रखा था तमिल सिनेमा में कदम
उपेंद्र ने तमिल सिनेमा में 2008 में कदम रखा था।  विशाल अभिनीत फिल्म सत्यम से उन्होंने अपनी शुरुआत की थी। अभिनेता अब इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए तैयार हैं। कुली की बात करें तो फिल्म में रजनीकांत के अलावा  श्रुति हासन और सत्यराज भी फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

आखिरी बार 'कब्जा' में आए थे नजर
उपेंद्र को आखिरी बार फिल्म कब्जा में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था। आर चंद्रू के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड एक्शन फिल्म थी, जिसमें शिव राजकुमार, किच्चा सुदीपा, श्रेया सरन, सुधा, मुरली शर्मा, नवाब साह, सुनील पुराणिक, जॉन कोकेन, देव गिल समेत कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में थे।
IC 814: कैप्टन देवी शरण ने नाटक करके लाहौर एटीसी और आतंकवादियों को दिया था चकमा, को-पायलट को भनक भी नहीं थी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed