{"_id":"674bda8dbfb0064ec104e521","slug":"rajinikanth-will-be-seen-in-mani-ratnam-film-thalaivar-173-also-launch-promo-jailer-2-on-his-birthday-2024-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajinikanth: मणिरत्नम की 'थलाइवर 173' में नजर आएंगे रजनीकांत, जन्मदिन पर फैंस को देने वाले हैं दोहरी सौगात","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Rajinikanth: मणिरत्नम की 'थलाइवर 173' में नजर आएंगे रजनीकांत, जन्मदिन पर फैंस को देने वाले हैं दोहरी सौगात
Sun, 01 Dec 2024 09:12 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 01 Dec 2024 09:12 AM IST
सार
अभिनेता रजनीकांत अपने जन्मदिन पर फैंस को कुछ नई सौगात देने वाले हैं। रजनीकांत-मणिरत्नम के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत, मणिरत्नम
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
फिल्म निर्माता मणिरत्नम 34 साल बाद अभिनेता रजनीकांत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। मणिरत्नम और रजनीकांत के इस नए प्रोजेक्ट की घोषणा 12 दिसंबर तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर साथ काम करेंगे रजनीकांत-मणिरत्नम
रजनीकांत और मणिरत्नम की इस नई फिल्म का नाम 'थलाइवर 173' है। वे फिल्म के जरिए फिर से फैंस को सरप्राइज देने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म जुलाई 2025 में रिलीज हो सकती है। मणिरत्नम का प्रोडक्शन हाउस और मद्रास टॉकीज मिलकर इस फिल्म 'थलाइवर 173' को बनाने जा रहे हैं।

- फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth
'जेलर 2' का प्रोमो भी होगा जारी
रजनीकांत अपने जन्मदिन पर जेलर 2 का प्रोमो जारी करने वाले हैं। जन्मदिन के मौके पर रजनीकांत अपनी 400 करोड़ की फिल्म का प्रोमो भी रिलीज करने वाले हैं। इसके जरिए रजनीकांत अपने प्रशंसकों को दोहरी सौगात देने वाले हैं। फिल्म 'जेलर' में रजनीकांत के एक्शन ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उनकी एक्टिंग ने तो फैंस का दिल जीता ही।

- फोटो : इंस्टाग्राम @lokesh.kanagaraj
मणिरत्नम के साथ काम कर चुके हैं रजनीकांत
इससे पहले भी रजनीकांत और मणिरत्नम साथ में काम कर चुके हैं। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म थलपति के लिए एक दूसरे के साथ काम किया था। रजनीकांत हाल ही में वैट्टेयन में नजर आए। फिल्म में एनकाउंटर और मानवाधिकार उल्लंघन के मसले पर बात की गई। उनकी फिल्म जय भीम को भी काफी सराहा गया। 'वेट्टैयन' के तमिल वर्जन में अमिताभ बच्चन की डबिंग प्रकाश राज ने की।

अमिताभ के साथ रिलीज हुई फिल्म
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 1991 की फिल्म 'हम' के वर्षों बाद 'वेट्टैयन' के साथ बड़े पर्दे पर साथ आए। इस पुनर्मिलन ने प्रशंसकों को उत्साह से भर दिया था। हालांकि, 'वेट्टैयन' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इस जोड़ी और फहद फासिल के अलावा, फिल्म में राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए।