फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth Pays Tribute To Late RB Choudary Says He Wanted Me To Be A Part Of His 100th Film

प्रोड्यूसर आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे रजनीकांत, बोले- ‘अपनी 100वीं फिल्म मेरे साथ करना चाहते थे’

Thu, 07 May 2026 02:58 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 07 May 2026 02:58 PM IST
सार

Rajinikanth Pays Tribute To RB Choudary: सुपरस्टार रजनीकांत निर्माता आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान अभिनेता ने निर्माता के साथ अपने संबंधों पर भी बात की। जानिए उनकी 100वीं फिल्म को लेकर रजनी ने किया क्या खुलासा…

विज्ञापन
Rajinikanth Pays Tribute To Late RB Choudary Says He Wanted Me To Be A Part Of His 100th Film
रजनीकांत और आरबी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी के निधन से पूरी तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कार दुर्घटना में उनके निधन के बाद तमिल सिनेमा के तमाम स्टार्स उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अब अभिनेता रजनीकांत भी आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रजनीकांत ने बताया कि आरबी चौधरी उनके साथ अपनी 100वीं फिल्म बनाना चाहते थे।

विज्ञापन

अपनी 100वीं फिल्म में रजनीकांत को लेना चाहते थे आरबी चौधरी
मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने बताया कि आरबी चौधरी उनसे लगभग चार महीने पहले फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर मिले थे और उनके साथ एक फिल्म बनाने की बात की थी। रजनीकांत ने बताया कि प्रस्तावित फिल्म आरबी चौधरी की निर्माता के तौर पर 100वीं फिल्म होती।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया था, लेकिन निर्माता उनके घनिष्ठ मित्र थे। सुपरस्टार ने बताया कि आरबी चौधरी उस ऐतिहासिक फिल्म के बाद संन्यास लेना चाहते थे जिसमें वे मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि उनके पास कुछ कहानियां हैं और वो मुझे सुनाना चाहते हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं यह फिल्म 100 प्रतिशत करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth Pays Tribute To Late RB Choudary Says He Wanted Me To Be A Part Of His 100th Film
आरबी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

उनकी किसी फिल्म में नहीं आई कभी कोई समस्या
हाल ही में हुई एक बातचीत को याद करते हुए रजनीकांत ने कहा कि दो महीने पहले के.एस. रविकुमार ने मुझसे कहा था कि चौधरी सर ने कई निर्देशकों को इंडस्ट्री में लाया है और उन सभी को उन्हें शानदार विदाई देनी चाहिए। वो एक महान व्यक्ति हैं, जिन्होंने कई निर्देशकों को इंडस्ट्री में लाया, इंडस्ट्री को बचाया और कई तकनीशियनों को रोजगार दिया।

एक्टर ने कहा कि आरबी चौधरी की 99 फिल्मों में से किसी में भी कोई बड़ी समस्या नहीं आई। अगर कभी कोई समस्या आती भी थी, तो वो सीधे संबंधित टीम मेंबर के घर जाकर उसे सुलझाते थे और वहां कॉफी पीकर वापस आ जाते थे। वो एक होशियार व्यक्ति थे।

इस वजह से हमेशा खुश रहते थे आरबी
निर्माता के व्यक्तिगत गुणों के बारे में बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि मैंने एक बार उनसे पूछा था कि वो इतने स्वस्थ और खुश कैसे रहते हैं, तो उन्होंने कहा था, 'मैं जोखिम नहीं लेता। मैं अपनी क्षमता जानता हूं और उसी के हिसाब से फिल्में बनाता हूं। फिल्म बनाने के बाद मैं बाकी सब भगवान पर छोड़ देता हूं और अगली योजना बनाता हूं।' वो एक अद्भुत व्यक्ति और निर्माता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed