फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth Film Coolie Actress Shruti Haasan Wants To Leave Everyone And Start New Life

Shruti Haasan: सबको छोड़कर जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती हैं श्रुति हासन, यूजर्स ने दे डाली कई सारी सलाह

Sun, 10 Aug 2025 01:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 10 Aug 2025 01:06 PM IST
सार

इन दिनों श्रुति हासन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ को लेकर चर्चा हैं। इसी फिल्म की चर्चा के बीच श्रुति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिंदगी की नई शुरुआत करने की बात की है। इस पर यूजर्स ने एक्ट्रेस को कई तरह की सलाह दे डाली है। 

विज्ञापन
Rajinikanth Film Coolie Actress Shruti Haasan Wants To Leave Everyone And Start New Life
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@ShrutiHaasan

विस्तार

साउथ के चर्चित एक्टर कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा है, ‘कई बार मन होता है कि सबको छोड़कर एक नई जिंदगी शुरू करूं। लेकिन फिर मन में आवाज उठती है, खुद पर भरोसा रखो और डटे रहो।’ इस पोस्ट को एक वीडियो के साथ श्रुति हासन ने शेयर किया, जिसमें वह फाइट सीन्स कर रही हैं। श्रुति के फैन पेज ने पहले यह वीडियो साझा किया था,जिसे श्रुति ने भी पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने, श्रुति के फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस को जिंदगी से जुड़ी जरूरी सलाह दी है।

विज्ञापन


यूजर्स ने क्या दी श्रुति हासन को सलाह 
यूजर्स ने श्रुति हासन की पोस्ट पर ही कमेंट करके उन्हें जिंदगी से जुड़ी जरूरी सलाह दी है। एक यूजर लिखता है, ‘श्रुति, आपके मन में उठ रहे दर्द का अहसास हमें भी है। लेकिन उस आवाज पर भरोसा करें, जो आपको जिंदगी में डटे रहने के लिए कहती है। यही प्यार है, इससे ही आप हीलिंग की तरफ आगे बढ़ेंगी। आप जितना दिख रही हैं, उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। आपकी खूबसूरत, जिंदगी की कहानी के कई चैप्टर अभी लिखे जाने बाकी हैं। इसलिए इंतजार ना करें। आज ही आगे बढ़ने का एक कदम उठाएं।’ 
विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने श्रुति को पहाड़ों पर जाकर वक्त गुजारने की सलाह दी। वह कहता है, ‘नई शुरुआत करें। पहाड़ों पर जाएं। धीरे-धीरे जिएं, भीड़-भाड़ से दूर रहें। अपनी सोल (आत्मा) के लिए आप इससे ज्यादा खूबसूरत काम कुछ नहीं कर सकते हैं।’ कुछ यूजर्स ने श्रुति के जैसा ही महसूस करने की बात भी कही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन




ये खबर भी पढ़ें: Shruti Haasan: रिश्तों को लेकर श्रुति हासन ने किया खुलासा, बोलीं- मैंने कुछ लोगों को चोट पहुंचाई है…  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun (@shrutian_for_life)


फिल्म ‘कुली’ में निभाएंगी अहम किरदार 
रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें रजनीकांत लीड रोल में हैं। वहीं श्रुति हासन का रोल भी काफी अहम है। फिल्म के ट्रेलर में श्रुति की झलक, अभिनय दर्शकों को पसंद आया है। इस फिल्म के अलावा श्रुति हासन फिल्म ‘सालार 2’ में साउथ एक्टर प्रभास के साथ भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed