दुलकर सलमान की फिल्म का गाना 'रेज ऑफ कांथा' हुआ रिलीज, सिद्धार्थ बसरूर के गाने में योगी बी ने किया रैप
Rage of Kaantha: दुलकर सलमान अभिनित आगामी फिल्म 'कांथा' का टाइटल ट्रैक 'रेज ऑफ कांथा' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
विस्तार
दुलकर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'कांथा' का टाइटल ट्रैक जारी किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आपके भीतर की आग अब एक उग्र साउंडट्रैक है। 'रेंज ऑफ कांथा' वीडियो अभी जारी।' 'रेज ऑफ कांथा' गाना झानू चंथर ने बनाया है। यह गाना दो भाषाओं में है। गाने में तेज बीट्स, जोरदार गिटार और अच्छे बोल मिलकर पुराने अंदाज को नए अंदाज में पेश किया गया हैं। फैंस को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म का गाना 'रेज ऑफ कांथा' में योगी बी ने रैप किया है।
'कांथा' एक पुराने समय की ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इसमें दुलकर सलमान, समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिकाओं में हैं। सेल्वमणि सेल्वराज ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म इस साल 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्पिरिट मीडिया और वेफरर फिल्म्स के तहत राणा दग्गुबाती, दुलकर सलमान, प्रशांत पोटलुरी और जोम वर्गीस ने इसे बनाया है। फिल्म का संगीत झानू चंथर का है।
यह भी पढ़ें: राजामौली ने एनिमेटेड 'बाहुबली' की घोषणा की, प्रभास ने बजट को लेकर उड़ाया मजाक, राणा दग्गुबाती भी दिखे साथ