{"_id":"6ac2510d1752e041320d7056","slug":"rachita-ram-shocked-after-fan-pulls-her-cheek-after-clicking-selfie-users-comment-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: सेल्फी लेने के बाद फैन ने रचिता राम के साथ की ऐसी हरकत, भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
वायरल वीडियो: सेल्फी लेने के बाद फैन ने रचिता राम के साथ की ऐसी हरकत, भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स
Sun, 04 Oct 2026 06:49 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:49 PM IST
सार
Viral Video: अभिनेत्री रचिता राम के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस मामले पर यूजर्स मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
रचिता राम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रचिता राम ने तीन अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाया। फैंस के बीच 'डिंपल क्वीन' के नाम से मशहूर अभिनेत्री हाल ही में बेंगलुरु में अपने घर के बाहर कई फैंस से मिलीं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक फैन ने सेल्फी लेते समय उनके गाल खींच दिए।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या है?
रचिता राम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री फैन के साथ सेल्फी खिंचवाती हैं। इसके बाद फैन उनसे हाथ मिलाता है। वहां से जाते वक्त वह अभिनेत्री के गाल पकड़ता है और खींच देता है। रचिता कुछ सेकंड के लिए हैरान होती हैं, फिर मुस्कुरा देती हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं।

वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या सेलिब्रिटी से मिलते समय फैंस कभी-कभी पर्सनल बाउंड्री पार कर जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने शांत रहने और फैंस के साथ जन्मदिन का सेलिब्रेशन जारी रखने के लिए रचिता की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा 'यह उत्पीड़न है।' इस पर दूसरे यूजर ने सहमति जताते हुए कहा, 'हो सकता है कि वह मुस्कुरा रही हों या हिम्मत दिखा रही हों, लेकिन अंदर से वह परेशान हो सकती हैं। फैंस को बाउंड्री का सम्मान करना चाहिए।' एक कमेंट में लिखा था, 'पुरुष हो या महिला, किसी अजनबी को कभी कहीं न छुएं। यह बेसिक मैनर्स हैं। किसी ऐसे व्यक्ति को क्यों छुएं जो आपको जानता भी नहीं?' एक और व्यक्ति ने लिखा, 'उन्होंने इसे अच्छे से संभाला।'

जया बच्चन: क्यों चर्चा में आया अभिनेत्री का वीडियो? गुलजार के साथ दिखीं अमिताभ की पत्नी; यूजर्स ने किए कमेंट
रचिता राम
- फोटो : इंस्टाग्राम@rachita_instaofficial
रचिका का वर्कफ्रंट
- रचिता हाल ही में तमिल फिल्म 'कुली' में नजर आई थीं।
- इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे।
- यह तमिल सिनेमा में उनकी पहली फिल्म थी।
- उन्होंने फिल्म में कल्याणी का किरदार निभाया था, जो एक ऐसा किरदार था जिस पर फिल्म रिलीज होने के बाद काफी चर्चा हुई और ट्रोलिंग व मीम्स भी बने।
- 'कुली' एक पूर्व कुली यूनियन लीडर की कहानी है जो अपने एक पुराने दोस्त की मौत के पीछे का सच जानना चाहता है।
- यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई।
A shocking moment caught on camera as a fan unexpectedly pinches Kannada actress #RachitaRam’s cheek during her birthday celebrations in Bengaluru 😅 Happy Birthday @RachitaRamDQ https://t.co/fHiaUe0PLC
— E=mc² (@Kabab_Lover_) October 3, 2026