फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa The Rule New Updates Makers of the Film may launch teaser on Allu Arjun Birthday as per report

Pushpa The Rule: फैंस को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में 'पुष्पा 2' के मेकर्स, इस दिन आ सकता है फिल्म का टीजर

Sat, 30 Mar 2024 10:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Mar 2024 10:03 AM IST
सार

पिछले साल पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था। इसमें अभिनेता साड़ी पहने हुए नजर आए थे। उनका चेहरा नीले और लाल रंग से रंगा हुआ था। साल 2021 में रिलीज पुष्पा: द राइज को सुकुमार ने ही लिखा और निर्देशित किया था। 

विज्ञापन
Pushpa The Rule New Updates Makers of the Film may launch teaser on Allu Arjun Birthday as per report
पुष्पा: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज के बाद से ही इसके सीक्वल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों मेंं पुष्पा द रूल का नाम भी शामिल है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर हाल ही में एक बड़ा अपडेट आया है। मीडिया  रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म का टीजर लॉन्च करने की जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Godzilla x Kong Movie: गॉडजिला x कॉन्ग ने मचाया तहलका, प्रीव्यू स्क्रीनिंग से ही कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

विज्ञापन

पुष्पा 2 पर आया नया अपडेट

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म के निर्माता अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर इसका टीजर लॉन्च कर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि आठ अप्रैल को फिल्म का टीजर जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस अपडेट ने निश्चित रूप से अल्लू के प्रशंसकों को बेहद उत्साहित कर दिया है।

फर्स्ट लुक में दिखा था अल्लू का अलग अंदाज

पिछले साल पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था। इसमें अभिनेता साड़ी पहने हुए नजर आए थे। उनका चेहरा नीले और लाल रंग से रंगा हुआ था। साल 2021 में रिलीज पुष्पा: द राइज को सुकुमार ने ही लिखा और निर्देशित किया था। 

विज्ञापन

कैमियो रोल में इन सितारों के नाम की चर्चा

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कोरोना काल में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। पुष्पा 2 की बात करें तो फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु भी कैमियो रोल में नजर आ सकती हैं। फिल्म में संजय दत्त की भी विशेष भूमिका होने की संभावना है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
No Entry 2: नो एंट्री के सीक्वल को लेकर भाई से बात नहीं कर रहे अनिल कपूर, इस कारण बोनी कपूर ने नहीं किया कास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed