Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'अवतार 2' के साथ थिएटर में दिख सकती है 'पुष्पा 2' की झलक
पुष्पा द राइज ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी जमकर कमाई की थी। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
विस्तार
शनिवार से ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि फिल्म के मेकर्स पुष्पा 2 के लिए एक खास तरह के प्लान पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म अवतार 2 के साथ पुष्पा 2 के शूट अनाउंस करने वाला वीडियो को अटैच करने की तैयारी चल रही है। इस वीडियो में अल्लू एक बार फिर पुष्पा के अवतार में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Bigg Boss 16: शेखर सुमन ने हल्का किया बिग बॉस के घर का माहौल, नोक-झोंक के बीच छूटे हंसी के फव्वारे
बता दें कि हाल ही में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर ने भी फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने अल्लू के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'और एडवेंचर शुरू होता है।' गौरतलब है कि पुष्पा द राइज ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी जमकर कमाई की थी। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म के डायलॉग इतने हिट हुए थे कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए थे।
Rajkumar Rao: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में लीड रोल करने वाले थे राजकुमार राव, इस वजह से बनते-बनते रह गई बात