फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 Japanese Dubbed Version Day 2 Box Office Collection How Much Film Earn

Pushpa 2 in Japan: जापान में दर्शकों के लिए तरसी ‘पुष्पा 2’, बॉक्स ऑफिस पर आग नहीं लगा पाया फैंस का प्यार

Tue, 20 Jan 2026 05:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 20 Jan 2026 05:24 PM IST
सार

Pushpa 2 Japanese Dubbed Version Day 2 Box Office Collection: साल 2024 की पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ हाल ही जापानी भाषा में डब होकर रिलीज हुई। अल्लू अर्जुन को टोक्यो में जापानी फैंस का खूब प्यार मिला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमजोर साबित हुई। जानिए, दूसरे दिन ‘पुष्पा 2’ के जापानी वर्जन ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Pushpa 2 Japanese Dubbed Version Day 2 Box Office Collection How Much Film Earn
जापान में रिलीज हुई पुष्पा 2 - फोटो : X

विस्तार

अल्लू अर्जुन की' पुष्पा 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लाॅकबस्टर फिल्म थी, इसने वर्ल्डवाइड भी 1000 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था । इसे हाल ही में जापानी भाषा में ‘पुष्पा कुनरिन’ के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म का प्रमोशन करने ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जापान के टोक्यो शहर पहुंचे। जापानी फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया। मेकर्स को लगा कि यह फिल्म जापान में भी अच्छा-खास कलेक्शन करेगी लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा है। 

विज्ञापन

फैंस ने बरसाया अल्लू अर्जुन पर खूब प्यार 
बीते हफ्ते अल्लू अर्जुन अपने परिवार और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘पुष्पा कुनरिन’ के प्रमोशन के लिए सिलसिले में टोक्यो शहर पहुंचे थे। यहां पर उनकी फिल्म के जापानी वर्जन का प्रीमियर हुआ। जापानी फैंस अल्लू अर्जुन को देखकर खुश हुए। उन्होंने एक्टर पर खूब प्यार बरसाया। अल्लू अर्जुन ने भी फैंस को खुश करने के लिए जापानी भाषा में अपनी फिल्म का डॉयलाग बोला। सोशल मीडिया के जरिए जापानी फैंस को शुक्रिया भी कहा। लेकिन इन बातों के बावजूद बहुत कम संख्या में जापानी लोग फिल्म ‘पुष्पा कुनरिन’ देखने पहुंचे हैं। दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन बहुत कम रहा है।

विज्ञापन

Pushpa 2 Japanese Dubbed Version Day 2 Box Office Collection How Much Film Earn
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन कितना रहा कलेक्शन?
जापान में पुष्पा 2 फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, प्रीमियर शो में सिर्फ़ 190 लोग आए। फिल्म ने इस शो से सिर्फ 2 लाख का ही कलेक्शन किया। वहीं पहले दिन 1098 टिकट बिके थे। जिससे फिल्म ने 9.5 लाख भारतीय रुपये की कमाई की। आज यानी दूसरे दिन फिल्म ने जापानी सिनेमाघरों में सिर्फ 7.21 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 18 लाख रुपये हो चुका है। 

‘पुष्पा 2’ ने बनाया था कमाई का ये रिकॉर्ड 
दो साल पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इसने वर्ल्डवाइड 1,740 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1234 करोड़ रुपये की कमाई की। उस साल यह सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। लेकिन जापानी डब वर्जन से फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स को निराश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed