फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2: Jagapathi Babu Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan confirms he is part of Allu Arjun upcoming action film

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में हुई जगपति बाबू की एंट्री, KKBKKJ को प्रमोट करते वक्त अभिनेता ने की पुष्टि

Thu, 20 Apr 2023 08:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Apr 2023 08:33 PM IST
सार

'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन करते हुए जगपति बाबू ने 'पुष्पा 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। दरअसल, अभिनेता ने पुष्टि की है कि वह अल्लू अर्जुन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा द रूल: पार्ट 2' में काम करते दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन
Pushpa 2: Jagapathi Babu Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan confirms he is part of Allu Arjun upcoming action film
जगपति बाबू, पुष्पा 2 - फोटो : social media

विस्तार

तेलुगू फिल्मों के शानदार अभिनेता और दमदार विलेन जगपति बाबू जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वह सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' की पूरी टीम के साथ जगपति बाबू भी फिल्म का जोरो-शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं और इसी दौरान एक इवेंट में अभिनेता ने उस फिल्म के बारे में एक बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसका इंतजार लोग काफी लंबे समय से कर रहे हैं। दरअसल, जगपति बाबू ने हाल ही में एक इवेंट में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर अपडेट दिया है।

विज्ञापन

Pushpa 2: Jagapathi Babu Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan confirms he is part of Allu Arjun upcoming action film
जगपति बाबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन करते हुए जगपति बाबू ने 'पुष्पा 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। दरअसल, अभिनेता ने पुष्टि की है कि वह अल्लू अर्जुन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा द रूल: पार्ट 2' में काम करते दिखाई देने वाले हैं। जगपति बाबू साल 2018 में रिलीज हुई राम चरण और सामंथा रुथ प्रभु की 'रंगस्थलम' में काम करने के बाद एक बार फिर फिल्म निर्माता सुकुमार के साथ काम करते दिखाई देंगे। 
Filmy Wrap: मूसेवाला के 'कातिल' संग डांस कर फंसे करण औजला और हनी सिंह के खिलाफ शिकायत, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Pushpa 2: Jagapathi Babu Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan confirms he is part of Allu Arjun upcoming action film
जगपति बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

जगपति बाबू ने बताया, 'सुकुमार के साथ काम करना हमेशा रोमांचक होता है क्योंकि आप नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है। पुष्पा 2 एक चुनौती है और मुझे चुनौतियों से प्यार है। सुकुमार ने मुझे हमेशा बेहतरीन किरदार दिए हैं। मुझे उनके साथ कभी भी काम करना अच्छा लगता है। पुष्पा की बात करूं तो मुझे फिल्म का पहला पार्ट बहुत पसंद आया।' जगपति बाबू ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा अल्लू अर्जुन पर ध्यान दिया है क्योंकि उन्होंने 20 साल पहले उन्हें एक जिम में देखा था, जहां अभिनेता उन्हें नहीं जानते थे। लेकिन अब वह सभी के हीरो हैं।

विज्ञापन

Pushpa 2: Jagapathi Babu Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan confirms he is part of Allu Arjun upcoming action film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम

'किसी का भाई किसी की जान' के बारे में बात करें तो फरहाद सामजी निर्देशित यह फिलम साल 2014 की तमिल सुपरहिट फिल्म 'वीरम' की आधिकारिक रीमेक है। साउथ फिल्म का निर्देशन अजित कुमार ने किया था। फिल्म में सलमान खान और जगपति बाबू के अलावा वेंकटेश, भूमिका चावला, भाग्यश्री और शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव सहित बहुत से कलाकार हैं।  
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की सफलता में होता है पति का हाथ, अभिनेत्री को निक में दिखते हैं पिता के गुण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed