फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 Box Office Collection North America Total Earnings Allu Arjun Rashmika Mandanna

Pushpa 2: विदेश में अब भी तहलका मचा रही पुष्पा 2, उत्तर अमेरिका में हुई कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 29 Dec 2024 04:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Dec 2024 04:41 PM IST
सार

Pushpa 2 Box Office Collection: फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अभी भी विदेश में धूम मचा रही है। खासतौर पर उत्तर अमेरिका में इसने शानदार कमाई की है। 

विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection North America Total Earnings Allu Arjun Rashmika Mandanna
पुष्पा 2: द रूल-पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘पुष्पा 2: द रूल’ 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है। भारत के साथ यह फिल्म विदेश में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अपनी दिलचस्प कहानी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलोें में खास जगह बना चुकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा से टकराव के बीच सारा अरफीन ने खोया अपना आपा, बिग बॉस को दे डाली लीगल एक्शन की धमकी

विज्ञापन

अमेरिका में दमदार कमाई कर रही पुष्पा 2

चौथे सप्ताह में भी यह फिल्म ने उत्तर अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ 49 लाख डॉलर की कमाई कर ली है। यह फिल्म डेढ़ करोड़ डॉलर के आंकड़े से महज एक कदम की दूरी पर है। सुनील और अनुप्रिया भारद्वाज ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan: जामनगर के लोगों से किस बात पर जलते हैं सलमान खान? 'सिकंदर' का वीडियो हो रहा वायरल

भारत में भी दमदार कमाई कर रही फिल्म
मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। वहीं सैम सीएस ने भी इस फिल्म के संगीत में अपना योगदान दिया है। फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म यह जल्द ही 1200 करोड़ की क्लब की शुरुआत कर सकती है। 
 
विज्ञापन

हिंदी भाषा में हो रहा सबसे ज्यादा कलेक्शन

पुष्पा 2 हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24वें दिन सभी भाषाओं में 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने केवल हिंदी में ही 10 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ हिंदी भाषा में यह आंकड़ा 741 करोड़ के पार पहुंच गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म हिंदी में 800 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। अगर ऐसा होता है तो यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed